..................... Katrina not doing 'Happy New Year' - Hindi Filmibeat

'हैपी न्यू ईयर' में नहीं होंगी कैटरीना

फिल्म 'जब तक है जान' के बाद अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता शाहरुख खान को 'हैपी न्यू ईयर' में फिर से साथ देखने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। कैटरीना अपने पूर्व अनुबंधों के कारण शाहरुख की फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' में काम नहीं कर पाएंगी।

पहले खबर थी कि शाहरुख और कैटरीना फराह खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' में फिर से साथ दिखेंगे। लेकिन एक विश्वसनीय सूत्र की मानें तो यह बात सच नहीं है।

Katrina not doing 'Happy New Year'

कैटरीना ने साजिद नाडियाडवाला के निर्माण में बनने वाली फिल्म के लिए अनुबंध किया है, जिसमें अभिनेता सैफ अली खान उनके सहकलाकार होंगे और कबीर खान फिल्म के निर्देशक होंगे। इसके अलावा लेखक चार्ल्स डिकेंस की किताब 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' पर आधारित निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म में भी कैटरीना काम करने वाली हैं। इसलिए किसी और फिल्म के लिए फिलहाल उनके पास वक्त नहीं है।

कैटरीना और फराह 'तीस मार खां' में साथ काम करने के बाद से एक दूसरे को काफी पसंद करती हैं और कैटरीना फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' में काम भी करना चाहती थीं।

कैटरीना के एक नजदीकी सूत्र ने बताया, "शायद फराह अपनी फिल्म के लिए कोई नया चेहरा तलाश रही थीं, पर बाद में उन्होंने कैटरीना से फिल्म के लिए संपर्क किया। लेकिन कैटरीना तब तक दूसरी फिल्मों के लिए अनुबंधित हो चुकी थीं।"

दूसरी मजेदार बात यह भी है कि फराह की फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' के मुख्य महिला किरदार के लिए मराठी लहजे में फर्राटे से हिंदी बोलने वाली और नृत्य में पारंगत अभिनेत्री की जरूरत है। फिल्म की नायिका की भूमिका एक कुशल नृत्यांगना की है।

मुश्किल से हिंदी बोल पाने वाली कैटरीना को मराठी लहजा सीखने में काफी वक्त लगना था और इतना समय किसके पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X