कैटरीना को भुला आमिर-अभिषेक मचा रहे हैं धूम
धू्म 3 की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन और आमिर खान के बीच में बहुत पट रही है। हाल ही में दोनों को शिकागो के 6 फ्लैग अम्यूसमेंट पार्क में राइड्स के मजे लेते हुए देखा गया। दोनों एक दूसरे के साथ पार्क के रोलरकोस्टर राइड के मजे ले रहे थे। शूटिंग के साथ साथ आमिर और अभिषेक अपनी निजी जिंदगी का लुत्फ भी उठा रहे हैं।
ज्ञात हो कि धूम 3 की शूटिंग के लिए आमिर खान अपने बेटे आज़ाद और अपनी पत्नी किरण के साथ शिकागो में हैं। अपनी शूटिंग से छूटने के बाद आमिर अपने अपना पूरा वक्त अपने बेटे और अपनी पत्नी के साथ बिताते हैं। शूटिंग के साथ साथ आमिर के लिए ये एक फैमिली हॉलीडे भी है।
दूसरी तरफ अभिषेक अपनी बेटी आराध्या को बहुत मिस कर रहे हैं। उन्हें भी अपनी बेटी के साथ वक्त बिताने की इच्छा होती है मगर अपना वक्त उन्हें शिकागो की सैर में ही गुजारना पड़ रहा है। दूसरी तरफ उदय चोपड़ा तो शिकागो की खूबसूरती में ही खोये हुए हैं।
एक तरफ जहां आमिर और अभिषेक की दोस्ती परवान चढ़ रही हो वहीं दूसरी तरफ कैटरीना कैफ जो इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं इस समय फिल्म की शूटिंग में दूर दूर तक नजर नहीं आ रही हैं और ना ही कोई उनका नाम तक ले रहा है क्या कैट को इस फिल्म के दोनों एक्टर मिस नहीं कर रहे? खैर हो सकता है कैट शाहरुख के साथ जब तक है जां फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हों या अपने करीबी दोस्त सलमान संग कुछ वक्त बिता रही हों।


Click it and Unblock the Notifications
