कैटरिना के कपड़े हुए गायब

असल में यह कीमती कपडे फिल्म सिंह इज किंग की शूटिंग में पहनने के लिये तैयार किये गये थे. कैटरिना ने इन्हें पहनकर शूटिंग भी की थी. इन कपडों की डिजाइन राकी एस ने तैयार की थी. इन कपडों के गुम हो जाने से असली फटका तो फिल्म के निर्माता व निर्देशक को लगा है.
निर्देशक अनीश बज्मी ने बताया कि कपडे गायब हो जाने से काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है. बैग में 85 कपडे थे जिनकी कीमत ही 72 लाख रुपये थी. अब इन कपडों को दुबारा बनवाने के अलावा कोई चारा ही नहीं बचा है.
सिंह इज किंग की सारी यूनिट हैरान है कि आखिरकार कपडे किसने और कैसे गायब किये?


Click it and Unblock the Notifications