फिल्मी सितारों का इंडिपेन्डेस डे विदेश में
इस बार स्वतंत्रता दिवस पर ज्यादातर फिल्मी सितारे विदेश में होगे। मौका होगा साउथ एशियन कार्निवल का। इस मौके पर भारतीय स्वतत्रता दिवस को मनाया जाएगा। अब सवाल है कि भारत का स्वतंत्रता दिवस विदेश में मनाने की क्या जरूरत है?
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 और 16 अगस्त दो दिन का कार्यक्रम चलेगा। इस कार्यक्रम में कैटरीना कैफ, शाहरूख खान, करीना कपूर, बिपाशा बसु, दिया मिर्जा और गुलशन ग्रोवर भाग लेने वाले है।
पिछले वर्ष मनाए गए जीटीवी कार्निवल कार्यक्रम से प्रेरणा लेते हुए आयोजकों ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। शिकागों में रहने वाले भारतीयों में बॉलीवुड सितारों की काफी मांग है। इस मौके पर प्रशंसक बॉलीवुड सितारों से मिलने के अलावा उनके ऑटोग्राफ भी ले सकतें है। यही नही संगीत की दुनियां से जुडे कलाकार भी अपना कार्यक्रम पेश करेंगे।
तो अब स्वतंत्रता दिवस पर भी पैसे कमाने के मौके निकाल लिए गए है।


Click it and Unblock the Notifications