..................... Katrina Kaif's daredevil bike stunt photo gets leaked from Tiger 3 set, goes viral - Hindi Filmibeat

टाइगर 3 के सेट से कैटरीना कैफ की फोटो लीक, जबरदस्त बाइक स्टंट करते आईं नजर, तस्वीर वायरल!

katrina-kaifs-daredevil-bike-stunt-photo-gets-leaked-from-tiger-3-set-goes-viral

Katrina Kaif In Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' इस साल की बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। 16 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाने वाला है। वहीं, इससे पहले फिल्म के सेट से कैटरीना की एक तस्वीर रिलीज हुई है, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ जाएंगे।

टाइगर 3 के सेट से लीक हुई एक तस्वीर में कैटरीना कैफ को बाइक से कूदते हुए देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने ऑल-ब्लैक बाइकिंग गियर और हेलमेट पहना हुआ है। ये तस्वीर एक फैन पेज पर शेयर की गई है।

सलमान- कैटरीना का जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस

बता दें, कैटरीना कैफ टाइगर 3 में आईएसआई एजेंट जोया के रूप में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करते नजर आएंगे। सलमान ने खुद खुलासा किया कि टाइगर की टीम ने इस फिल्म के लिए 'वास्तव में एक्शन का लेवल बढ़ा दिया है..'

स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है टाइगर 3

बता दें, टाइगर 3 इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। सलमान खान वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के पहले स्पाई हैं, जिन्होंने इस फ्रैंचाइजी को आकार देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अब सभी की निगाहें टाइगर 3 पर हैं।

यह चर्चित वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। दर्शक इस यूनिवर्स के तीन सुपर-जासूसों की कहानियों से बड़े पैमाने पर जुड़े हुए हैं। टाइगर 3, जो कि टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान की घटनाओं फॉलो करती है, एक शानदार एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने का वादा करती है।

Read more about: katrina kaif tiger 3 salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X