Anant-Radhika की शादी में दिख गया कटरीना कैफ का बेबी बंप! फैन्स बोले- सच में प्रेग्नेंट है...

Katrina Kaif's baby bump seen at Anant-Radhika's wedding: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी के खास मौके पर देश-विदेश से मेहमान आए है। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां और राजनेता भी इस शादी में शामिल हुए है। शादी से सामने आ रही तस्वीरों और वीडियो से आप अंदाजा तो लगा ही सकते हैं कि शादी कितनी आलीशान हो रही है। शादी में बेहतरीन सजावट, हजारों फूड आइटम और कई विदेशी आइटम भी रखे गए हैं। बता दें कि शादी में मेहमानों ने आकर तो धूम मचा दी है।
शादी में शामिल हुए ये सितारे
शादी में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, सुहाना खान, शाहरुख खान, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अनन्या पांडे, वीर पहाड़िया, शिखर पहाड़िया अनिल कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर कपूर, बोनी कपूर समेत पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ही यहां देखी जा सकती है। बता दें कि इस खास मौके पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को भी देखा गया। जहां विक्की कौशल क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं कैटरीना कैफ लाल रंग की साड़ी और फुल स्लीव्स के ब्लाउज में नजर आईं।
प्रेग्नेंट हैं कैटरीना ?
लेकिन कैटरीना कैफ के लुक्स से ज्यादा तो उनके बेबी बंप के चर्चे हो रहे हैं। जी हां, जैसे ही कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का वीडियो आया फैन्स ने तो कमेंट्स की लाइन ही लगा दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा सच में कैट प्रेग्नेंट है। तो वहीं दूसरे ने कहा चेहरा सब बता देता है और अब तो हल्का बेबी बंप भी दिख रहा है। बता दें कि फैन्स तो कैटरीना को देखते ही खुशी से झूम उठे हैं। हालांकि अभी भी फैन्स कपल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications