सबके दिलों पर राज कर रही कैट की ये है कहानी
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के कैरियर की शुरुआत में उन्हें निर्देशक अपनी फिल्मों में लेने से डरते थे लेकिन करीब एक दशक बाद ही वह फिल्मकारों की पसंदीदा अभिनेत्री बन चुकी हैं। कैट ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है।
आने वाले समय में वह यशराज फिल्म्स के बैनर तले बॉलीवुड के तीनो खान सितारों के साथ पर्दे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही कैटरीना इस सफलता के बारे में कहती हैं कि यह सच्चाई सपनों से कहीं बेहतर है।
कैटरीना 'एक था टाइगर' में सलमान खान के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं तो वहीं वह फिल्म 'धूम 3' में आमिर खान और शाहरुख खान के साथ यशराज की ही एक और फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन खुद यश चोपड़ा कर रहे हैं।
यशराज के निर्देशन में काम करने को लेकर कैट कहती हैं कि वह अलग ही ढंग से अपनी हिरोईनों को पर्दे पर दिखाते हैं। वह हमेशा से ही उनके साथ काम करना चाहती थीं। यशराज बहुत संक्षिप्त और सटीक ढंग से बता देते हैं कि वह किसी दृश्य में क्या चाहते हैं। उनके साथ काम करना अद्भुत है। यशराज बैनर की यह फिल्म कैटरीना की शाहरुख के साथ पहली फिल्म है।
शाहरूख के बारे में कैटरीना का कहना है कि उनके साथ काम करना खुशी की बात है। वह बड़े ही जुनून के साथ किसी भी काम को करते हैं। कैट शाहरूख के साथ रोमांटिक किरदार में नजर आएंगी वही आमिर के साथ वह एक्शन सीन्स करती दिखेंगी। आमिर के साथ 'धूम 3' में एक्शन भूमिका में दिखेंगी।
आपको बता दें कि कैटरीना ने साल 2003 में आई फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की इसके बाद 'मैंने प्यार क्यों किया?', 'वेलकम', 'सरकार', 'रेस', 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'राजनीति' मेरे ब्रदर की दुल्हन और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसी फिल्मों नें कैट को एक के बाद एक बॉलीवुड में नई पहचान दिलाई।


Click it and Unblock the Notifications