इन दिनों कैटरीना कैफ हैं BUSY..कर रहीं जीतोड़ मेहनत..जानिए क्यों
कैटरीना कैफ इन दिनों काफी व्यस्त हैं। वो कभी सलमान खान के साथ टाइगर जिंदा है की शूटिंग और अलग-अलग प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से लगातार वयस्त रहती हैं। फिलहाल वो शाहरुख खान स्टारर आनंद एल राय की अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं तो टाइगर जिंदा है कि डबिंग में भी लगी हुई हैं।
आपको बता दें कि टाइगर जिंदा है कि 2012 में आई उनकी और सलमान की फिल्म का सीक्वल है। आज तक जिसने भी कैटरीना कैफ के साथ काम किया है सबने उनके प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की है। कैटरीना कैफ 2017-2018 की तीन बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं जिसमें टाइगर जिंदा है इस साल रिलीज होगी।

इसके बाद वो आमिर खान और शाहरुख खान के साथ आनंद एल राय की फिल्म और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आएंगी। पिछले दिनों कुछ खास दोस्तों को छोड़ दें तो वो दिवाली बैश में भी अपने वयस्त शेड्यूल की वजह से नहीं नजर आईं।
इस साल कैटरीना कैफ की रणबीर कपूर के साथ जग्गा जासूस रिलीज हुई और इसके अलावा वो कई अवार्ड शो में भी शानदार परफॉर्मेंस देते नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications