सलमान संग बिना मेकअप दिखेंगी कैटरीना कैफ

By Priya Srivastava

Katrina Kaif to appear without make-up with Salman
यशराज बैनर तले बननेवाली फिल्म एक था टाइगर का निर्माण शुरू हो चुका है और कबीर खान इस फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। इस फिल्म के लेखक भी वहीं हैं। उनका साथ लेखक नीलेश मिश्र ने भी दिया है। कबीर खान ने अपने किरदारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर ड्राफ्ट कर लिया है, जिसके तहत उन्होंने तय किया है कि फिल्म की नायिका यानी कैटरीना कैफ इस

फिल्म में बिना मेकअप के नजर आयेंगी। इस फिल्‍म में उनके साथ होंगे समलान खान।

यशराज बैनर तले बननेवाली फिल्म एक था टाइगर का निर्माण शुरू हो चुका है और कबीर खान इस फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। इस फिल्म के लेखक भी वहीं हैं। उनका साथ लेखक नीलेश मिश्र ने भी दिया है। कबीर खान ने अपने किरदारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर ड्राफ्ट कर लिया है, जिसके तहत उन्होंने तय किया है कि फिल्म की नायिका यानी कैटरीना कैफ इस फिल्म में बिना मेकअप के नजर आयेंगी।

उन्हें सिर्फ फेशवॉश से चेहरा साफ करने की बात कही गयी है और निर्देशक कबीर खान ने कहा है कि उन्हें इस फिल्म में बिल्कुल मेकअप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्‍योंकि फिल्म का किरदार उसी अनुसार लिखा गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि फिल्म में उन्हें आम कपड़े पहनाये जायेंगे, जो उनकी पर्सनैलिटी से मैच करते हों।

हालांकि कट्रीना बिना मेकअप के भी उतनी ही खूबसूरत नजर आनेवाली हैं। जैसी वे हमेशा नजर आती हैं, क्‍योंकि वे बेहद खूबसूरत हैं। कैटरीना ने जब यह सुना कि उन्हें अधिक मेकअप नहीं करना होगा। वह बेहद खुश हुईं। उन्होंने कहा कि यह तो बहुत अच्छा है, क्योंकि मुझे मेकअप करना जरा भी पसंद नहीं।

ऐसे में जब उन्हें मेकअप करना पड़ता है तो उन्हें परेशानी होती है। इसलिए वे इस बार खुश हैं। भई मान गये कैटरीना आप पहली नायिका होंगी जो मेकअप न करने की बात पर खुश हैं। वरना सभी नायिका तो इस बात पे नाराज होती हैं कि वे बिना मेकअप के कहीं बाहर नहीं जायेंगी।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X