टाइगर टाइगर टाइगर… सलमान खान के बर्थडे पर हाई हुई कैटरीना कैफ का जोश, मां बनने के बाद कही ये बात
Katrina Kaif Wishes Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज, 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें बधाईयों की बौछार कर रहे हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसी बीच सलमान खान के बर्थडे की मोस्ट अवेटिड विश भी आ चुकी है।

सलमान खान और कैटरीना कैफ ब्रेक अप के बाद भी अच्छी दोस्ती कायम किए हुए हैं। कैटरीना ब्रेक और शादी के बाद भी हर साल सलमान खान को बेहद प्यारे अंदाज में बर्थडे विश करती है। ऐसे में इस साल भी कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया के जरिए सलमान को जन्मदिन की बधाईयां देते हुए खास पोस्ट शेयर किया है।
कैटरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर सलमान की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वह बाइक पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैटरीना ने लिखा, "टाइगर टाइगर टाइगर... आप जैसे सुपरह्यूमन को 60वें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपका हर दिन प्यार और रोशनी से भरा रहे।"
सलमान और कैटरीना ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। इन फिल्मों में एक था टाइगर (2012), टाइगर जिंदा है (2017), टाइगर 3 (2023), भारत (2019) और युवराज (2008) शामिल हैं। कुछ समय पहले इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में कैटरीना ने सलमान के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था कि उनकी दोस्ती 16 साल पुरानी है और सलमान हमेशा भरोसेमंद साथी रहे हैं।
इस खास दिन पर सलमान ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया। इस मौके पर क्रिकेटर एमएस धोनी, संजय दत्त, हुमा कुरैशी, आदित्य रॉय कपूर, मनीष पॉल, तब्बू और कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं।


Click it and Unblock the Notifications












