कैटरीना कैफ ने दलाई लामा को कुछ यूं दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
कैटरीना कैफ ने दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । आज कैटरीना कैफ ने दलाई लामा की तस्वीर शेयर की है। आपको बता दें तिब्बत के धर्म गुरू दलाई लामा आज अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं।
कैटरीना कैफ ने तस्वीर के साथ दलाई लामा के बारे में भी लिखा है और उनकी काफी तारीफ की है। ये तस्वीर किसी प्लेन की है जिसमें दलाई लामा के साथ कैटरीना कैफ नजर आ रही हैं। आप भी देखें ये तस्वीर।

कैटरीना कैफ ने दलाई लामा के संदेश को भी अपने पोस्ट में लिखा है । कैटरीना कैफ की ये तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ इन दिनों जग्गा जासूस की शूटिंग में जोर शोर से लगी हुई हैं। फिल्म का प्रमोशन रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ दोनों मिलकर कर रहे है।
जग्गा जासूस 14 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में कैटरीना कैफ एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म पिछले तीन साल से बन रही थी और आखिरकार अब रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications