पहले जासूस की गर्लफ्रेंड अब खुद जासूस बनीं कैटरीना
मुंबई। 'एक था टाईगर' में सलमान खान ने खूफिया एजेंसी रॉ के जासूस की भूमिका निभाई है और कैटरीना कैफ ने उनकी गर्लफ्रैंड की। लेकिन अब जल्द ही कैटरीना खुद एक जासूस की भूमिका निभाएंगी। खबर है कि फिल्ममेकर केतन मेहता ने मीडिया को बताया है कि वो अपनी अगली फिल्म जो कि वर्ल्ड वार द्वितीय पर आधारित होगी में कैटरीना कैफ को जासूस की भूमिका में कास्ट करना चाहते हैं। इस फिल्म का नाम होगा 'नूर'।
नूर के अलावा केतन मेहता 'माउंटेन मैन' नाम की एक और बायोपिक फिल्म बना रहे हैं जिसमें बिहार के एक मजदूर की कहानी है जो अपनी जिंदगी के दो दशक सिर्फ पहाड़ों को काटकर सड़क बनाने में बिता देता है। और इसकी वजह है उसकी पत्नी जिसकी तबियत खराब होने पर उसे सड़क ना होने की वजह से हॉस्पिटल ना ले जाया जा सका और उसकी जान चली गई।

केतन मेहता ने अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए कहा "माउंटेन मैन एक बहुत महत्वपूर्ण बायोपिक होगी। अभी तक हमने इस फिल्म की कास्टिंग नहीं की है। मैने सारे ऑप्शन खुले रखें हैं। अगले 10 दिनों में जहां तक है मैं काफी चीजें फाइनालाईज कर लूंगा।"
ज्ञात हो कि केतन मेहता की फिल्म 'रंग रसिया' जिसमें रणदीप हुड्डा और नंदना सेन ने मुख्य भूमिका निभाई है पिछले तीन साल से होल्ड पर है लेकिन अभी तक रिलीज नहीं हुई है। अब केतन मेहता दो बायोपिक फिल्में बनाएंगे लेकिन इन दोनों फिल्मों को 'रंग रसिया' के बाद ही रिलीज करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











