अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नहीं दिखेंगे कैटरीना कैफ- किसकी होगी एंट्री?

कुछ ही दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ फाइनल हो चुकी हैं। लेकिन कैटरीना कैफ के प्रवक्ता ने कंफर्म किया है कि कैटरीना ने अब तक रोहित शेट्टी की किसी फिल्म को साइन नहीं किया। कैट सूर्यवंशी का हिस्सा नहीं हैं। बहरहाल, कैटरीना के साथ साथ इस फिल्म से जैकलीन फनार्डीज का भी नाम जोड़ा जा रहा है।

देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शेट्टी की इस धमाकेदार एक्शन फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आती हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म में एक्ट्रेस का रोल काफी छोटा है, जिस वजह से कैटरीना इस फिल्म से नहीं जुड़ना चाहती हैं।

Katrina Kaif

इससे पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ 'हमको दिवाना कर गए', सिंह इज किंग, तीस मार खां, नमस्ते लंदन, वेलकम और दे दना दन जैसी फिल्मों में साथ दिखें हैं। इनकी जोड़ी काफी सुपरहिट रही है। साथ में इनकी अंतिम फिल्म थी तीस मार खां, जो 2010 में आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X