सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है'.. नया धमाका.. एकदम SUPERHIT
फिल्म 'एक था टाईगर' से सुपरहिट गाना 'माशाअल्लाह' तो आपको याद होगा ही.. बता दें, सीक्वल फिल्म 'टाईगर जिंदा है' में भी कुछ ऐसा ही धमाका करने की तैयारी चल रही है। जी हां, सलमान खान स्टारर इस फिल्म में भी कैटरीना कैफ एक स्पेशल डांस करती नजर आएंगी।
'मुझे दबंग 3 का ऑफर मिले.. तो मैं बिना सोचे समझे हां कर दूंगी..'
माना जा रहा है कि यह कैटरीना का सबसे धमाकेदार डांस होगा.. और चिकनी चमेली, शीला की जवानी, कमली, काला चश्मा.. फैंस ये सभी गाना भूल जाएंगे। खास बात है कि इस गाने के लिए कैट बेली डांसिंग की स्पेशल ट्रेनिंग ले रही हैं।

गाने की शूटिंग अक्टूबर में होगी.. लेकिन कैट एक महीने पहले से ही इसकी तैयारी शुरु कर देंगी। गाने का लोकेशन फिलहाल फाइनल नहीं किया गया है। यह गाना काफी बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा। हम्मम.. कोई शक नहीं कि टाईगर जिंदा है सलमान- कैट फैंस के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications