..................... Katrina Kaif will dance at Ranbir Kapoor's marriage - Hindi Filmibeat

करीना की भाभी बनने की खबर पर कैटरीना ने किया इंकार!

बॉलवुड में बात का बतंगड़ बनने में देर नहीं लगती है। किसी भी सेलिब्रिटी के मुंह से एक बात निकली नहीं कि उसे लेकर हजारों नयी बातें आ जाती हैं। और फिर शुरु होती है गलतफहमियां। फिल्हाल हम बात कर रहे हैं करीना कपूर और कैटरीना कैफ की। हाल ही में करीना कपूर ने कॉफी विद करन शो के दौरान कैटरीना कैफ को अपनी भाभी बुलाया और साथ ही ये भी कहा कि वो रणबीर की शादी के दिन कैटरीना कैफ के हिट डांस नंबर्स पर डांस परफॉर्मेंस देंगी। फिर दो दिन पहले हुए धूम 3 के इवेंट के दौरान जब कैटरीना कैफ से इस बारे में पूछा गया और कहा गया कि करीना ने ऐसा क्यों कहा और क्या वो सच में रणबीर कपूर से शादी कर रही हैं। तो इसपर कैटरीना ने साफ साफ कहा कि वो रणबीर कपूर से शादी नहीं कर रही हैं। ना ही किसी और से फिल्हाल उनका शादी या सगाई का कोई इरादा है।

करीना कपूर द्वारा उन्हें भाभी बुलाए जाने की बात पूछे जाने पर कैटरीना कैफ का जवाब था कि करीना और रणबीर दोनों भाई बहन हैं तो वो एक दूसरे की टांग खींच रहे होंगे। इस बात को इतना बड़ा बनाने की कोई जरुरत नहीं है। ये बात सिर्फ मजाक में कही गयी थी। ना कि सीरियसली। कैटरीना कैफ ने इवेंट में कहा "मैं अभी किसी से भी शादी या सगाई नहीं कर रही हूं। इसे आप तय मानिये। मैं किसी से भी शादी नहीं कर रही हूं। मुझे नहीं पता कि मेरी शादी 10 साल बाद होगी या फिर 20 साल बाद।" कैटरीना ने ये भी कहा कि वो करीना कपूर और रणबीर शो में आए थे और एक दूसरे की टांग खीचते हुए करीना ने कैटरीना को भाभी बुला लिया होगा। ये सब एक मजाक था। इसमें कुछ भी सीरियस नहीं था।

कैटरीना से जब ये पूछा गया कि क्या वो रणबीर कपूर की शादी में डांस करना पसंद करेंगी तो इसपर कैटरीना ने कहा कि जरुर। मैं रणबीर की शादी में डांस जरुर करुंगी। वो भी रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बेशरम फिल्म के हिट गाने पर। वैसे आपको बता दें कि कॉफी विद करन में करीना कपूर ने कहा कि वो रणबीर कपूर की शादी में कैटरीना कैफ के सभी हिट डांस नंबर्स पर परफॉर्म करेंगी। उसके बाद उन्होंने कैटरीना को अपनी सिस्टर इन लॉ भी बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X