शादी के बाद पहली बार बोल्ड हुईं कैटरीना कैफ, मालदीव से सामने आईं दिलकश तस्वीरें!
सुपरस्टार एक्ट्रेस कैटरीना कैफ कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं लेकिन इस वक्त उन्होने एक बड़ा धमाका सोशल मीडिया पर किया है। दरअसल उन्होने मालदीव से अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं। बता दें कि अभिनेत्री शादी के बाद पहली बार इनकी बोल्ड हुई हैं और उनकी तस्वीरें वायरल हुईं हैं। टाइगर 3 में एक बार फिर सलमान और कैटरीना की जोड़ी देखने को मिलेगी।
टाइगर 3 से पहले ही कैटरीना ने अपने हॉट अवतार से फैंस को चौंका दिया है। हर कोई उनके इस दिलकश अंदाज को सोशल मीडिया पर पसंद कर रहे हैं। कैटरीना कैफ ने इस तस्वीर को साझा किया है और कैप्शन में लिखा है..

'मेरी खुशियों भरी जगह!' कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर मेंशन किया है कि ये तस्वीरें मालदीव की हैँ। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस लगातार इनपर रिएक्ट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

करियर की बात
अभिनेत्री के करियर की बात करें तो उन्होने तीनों खान के साथ काम किया है। सबसे ज्यादा फिल्में उन्होंने सलमान खान के साथ की है और फिल्मों का सिलसिला हिट का ही रहा है। जल्द ही वह टाइगर 3 में भी सलमान खान के अपोजिट काम करेंगी।

2003 में बूम फिल्म से डेब्यू किया
कैटरीना कैफ ने साल 2003 में बूम फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ से लेकर गुलशन ग्रोवर समेत कई स्टार थे। लेकिन ये फिल्म सफल नहीं हो पाई और कैटरीना की पहली फिल्म फ्लॉप हुई। हालांकि इसके बावजूद वह मॉडलिंग का मशहूर नाम थीं।

टाइगर 3
टाइगर 3 को लेकर वो बिजी हैं और इस फिल्म में उन्होने दमदार एक्शन किया है जो कि फैंस को हिलाने वाला है। आखिरी बार वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया गया था।

शादी को लेकर चर्चा में
फिलहाल वो लगातार विकी कौशल के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं और साथ में सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करतीं रहती हैँ। विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने इस बार साथ में बैसाखी मनाई थी।

सरप्राइज कर दिया था
कैटरीना कैफ ने विकी कौशल से शादी करके लगभग सारे देश को सरप्राइज कर दिया था और सभी का कहना था कि इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। सभी जानते हैं कि विकी कौशल अपनी करियर की शुरुआत कर रहे हैं लेकिन कैटरीना कैफ सफलतम अभिनेत्री हैं।


Click it and Unblock the Notifications











