कैटरीना कैफ से शादी, विकी कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन ने लिखा दर्द भरा पोस्ट, बोली दिल की बात
बॅालीवुड में इन दिनों विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की चर्चा है। 9 दिसंबर को विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध जायेंगे। मुमकिन है कि उसी दौरान विकी कौशल और कैटरीना कैफ सोशल मीडिया के जरिए इस बात का ऐलान कर सकते हैं कि दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं।
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के साथ एक और नाम खबरों में छाया हुआ है वो है हरलीन सेठी का। जी हां, विकी कौशल कुछ साल पहले हरलीन सेठी को डेट कर रहे थे। हालांकि हरलीन सेठी और विकी कौशल के बीच ब्रेकअप की वजह क्या रही है, इसकी जानकारी मीडिया के सामने नहीं आयी है।

वहीं अब हरलीन सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है जिसे विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी से जोड़ा जा रहा है। वैसे हरलीन सेठी ने इस पोस्ट में विकी कौशल और कैटरीना कैफ का नाम तो नहीं लिखा है। फिर भी यह वायरल हो रहा है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी पर ही हरलीन सेठी का यह पोस्ट लिखा गया है। इस पोस्ट में हरलीन सेठी जिंदगी के मायने के बारे में बात कर रही हैं।

हरलीन सेठी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट साझा किया
हरलीन सेठी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट साझा किया है। इस नोट में लिखा गया है कि लगातार जीवन के अर्थ की तलाश करना टोस्ट के अर्थ की तलाश करने जैसा है। कभी-कभी सिर्फ टोस्ट खाना बेहतर होता है। हरलीन के इस पोस्ट से विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का क्या लेना-देना है, यह तो समझ नहीं आया।

विकी कौशल और हरलीन सेठी
लेकिन सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि हरलीन का यह पोस्ट उनके एक्स बॉयफ्रेंड विकी कौशल के लिए है। आपको बता दें कि करियर की शुरुआत के दौरान ही विकी कौशल ने हरलीन सेठी को डेट करना शुरू कर दिया था।

साल 2019 में ब्रेकअप
इसके बाद ब्रोकन बट ब्यूटीफुल फेम हरलीन सेठी और विकी कौशल का साल 2019 में ब्रेकअप हो गया। मनमर्जियां के प्रमोशन के दौरान यह खबर आयी थी कि विकी और हरलीन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जाता है कि उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की रिलीज के बाद विकी कौशल और हरलीन सेठी का ब्रेकअप हो गया था।

ऐसे हुआ विकी और कैटरीना को प्यार
इसके कुछ साल बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ के बीच दोस्ती हुई और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने कभी इसकी घोषणा सार्वजनिक नहीं की। विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने कुछ समय बाद शादी करने का फैसला कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications











