Ranbir Kapoor से दूरी बनाती नजर आईं Katrina Kaif, नागार्जुन के साथ दिया पोज! Viral Pics

katrina kaif, ranbir kapoor,

सच में दुनिया काफी छोटी है और कुछ ना कुछ ऐसा होता रहता है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है। इस वक्त कुछ तस्वीरें सामने आ रहीं हैं जिसमें एक्स कपल कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर एक साथ नजर आ रहे हैँ। दरअसल कल्याणरमन परिवार ने हाल ही में अपने आवास पर एक नवरात्रि पार्टी की मेजबानी की थी और इस दौरान उन्होने हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्म उद्योगों के कई सितारों को आमंत्रित किया था।

साउथ की बात करें तो वहां पर ब्रह्मास्त्र अभिनेता नागार्जुन समेत आर माधवन, पृथ्वीराज सुकुमारन शामिल थे। हालांकि चर्चा का विषय थे कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर।

हालांकि अब दोनों की शादी हो चुकी है, रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को तो वहीं कैटरीना कैफ ने विकी कौशल को अपना हमसफर चुना है। लेकिन एक बाहर फिर से दोनों एक छत के नीचे स्पॉट हुए और इससे फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।

हालांकि कैटरीना कैफ ने रणबीर कपूर से काफी दूरी बनाकर रखी और एक तस्वीर भी ऐसी नहीं सामने आई जिसमें वो दोनों साथ में पोज देते नजर आ रहे हों। हालांकि कैटरीना कैफ ने साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ तस्वीरें जरूर खिंचवाईं थीं।

इस वक्त जो ग्रुप फोटो सामने आ रही है उसमें कैटरीना कैफ, नागार्जुन और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैँ। कैटरीना कैफ इस वक्त अपनी तस्वीरों के साथ साथ फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। जबकि रणबीर कपूर काफी जल्दी पिता बनने वाले हैं। वो आखिरी बार ब्रह्मास्त्र फिल्म का हिस्सा बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X