OUCH.. कैटरीना का यह बयान कहीं सलमान को न कर दे खफा!
[बॉलीवुड न्यूज] कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर को कुछ ही समय पहले हमने लोरियल के कमर्शियल में साथ साथ देखा था। एक फ्रेम में इन तीनों हसीनाओं को साथ देखना भला किसे अच्छा नहीं लगेगा। फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
बहरहाल, कैटरीना कैफ को लगता है यह तिकड़ी कुछ ज्यादा ही पसंद आ गई है। तभी तो, हाल में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यदि बॉलीवुड में चार्ली एंजल्स बनती है.. तो वह चाहती हैं कि उसमें ऐश्वर्या राय, सोनम के साथ वो खुद हों।
''सलमान खान और ऐश्वर्या राय मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं....''
हम्मम.. सोनम कपूर को रहने दें तो ऐश और कैटरीना में समानता और है। वह हैं सलमान खान.. जी हां, दोनों ही सलमान खान की एक्स- गर्लफ्रैंड रह चुकी हैं। ऐश से जहां अब सलमान गलती से भी नहीं टकराते वहीं, कैटरीना आज भी उनकी अच्छी दोस्त है।
सलमान और ऐश की कहानी से सब वाकीफ हैं। ऐसे में कैटरीना का ऐश्वर्या राय के साथ काम करने की बात सुनकर शायद दबंग खान को अच्छा न लगे।
बहरहाल, यहां देखते हैं तीनों हसीनाओं की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications



