अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं कैटरीना कैफ, ये सुनकर एक्टर ने बोला- थप्पड़ खाना चाहती हो?
कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की जोड़ी पर्दे पर हिट रही है। दोनों ने मिलकर बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जल्द ही दोनों एक साथ रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में भी नजर आएंगी। कोरोना महामारी के कारण फिल्म की रिलीज टली हुई है। लेकिन इसी के साथ एक पुराना किस्सा खबरें में छाया हुआ है।
जो ये बता रहा है कि कैटरीना कैफ अपना राखी भाई अक्षय कुमार को बनाना चाहती हैं। कैटरीना कैफ ने इसका जिक्र अपने एक इंटरव्यू में किया था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2016 में करण जौहर के शो में कैटरीना कैफ ने बताया था कि वो अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं।

भले ही आपने दोनों को हमेशा रोमांस करते देखा है, लेकिन असल जिंदगी में पर्दे के पीछे दोनों की कहानी अलग है। अक्षय कुमार को भाई बनाने का रियल लाइफ किस्सा क्या रहा है, इसका खुद जिक्र कैटरीना कैफ ने एक शो के दौरान किया था।

अक्षय कुमार को राखी बांधना
करण जौहर के शो में कैटरीना कैफ ने बताया था कि वो अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थी। फिल्म तीस मार खां के सेट पर सोच रही थी कि कोई क्यों नहीं चाहता कि वो उन्हें राखी बांधे।

कैटरीना ने बोला राखी बांधनी है, एक्टर ने किया इंकार
तभी उसी दौरान अक्षय कुमार से पूछा कि वो उन्हें राखी बांधना चाहती हैं लेकिन एक्टर ने इसके लिए साफ मना कर दिया।

अक्षय कुमार ने बोला थप्पड़ खाना है?
इस पर अक्षय कुमार ने मुझसे कहा कि क्या वो थप्पड़ खाना चाहती हैं? मेरे ख्याल से उसमें कोई गलत नहीं था। इसके बाद मैं अपने दोस्त की पार्टी में रात को जा रही थी। फिर मैंने अर्जुन कपूर को अपनी आंखों के सामने देखा।

अर्जुन कपूर भी ये सुनकर भाग गए
अर्जुन कपूर खडे़े थे। मैंने उनसे कहा कि अर्जुन तुम मेरे राखी भाई बनने वाले हो। ये बात सुनते ही अर्जुन कपूर वहां से भाग गए। अगले दिन फिर मैंने अर्जुन कपूर को पकड़ने की कोशिश कि लेकिन वो भाग गए।


Click it and Unblock the Notifications











