Phone Bhoot: इस एक्ट्रेस को भूत बनकर डराना चाहती हैं कैटरीना कैफ, एक्ट्रेस ने बताई ये बड़ी वजह

katrina kaif phone bhoot कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म फोन भूत का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस दौरान जब एक्ट्रेस ने बताया कि अगर वह वास्तव में भूत बनीं तो बॉलीवुड की इस मशहूर को एक्ट्रेस को डराना चाहेंगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। निर्देशक गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म फोन भूत में पहली बार कैटरीना कैफ एक भूत के किरदार में नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी लीड रोल में हैं। फिल्म फोन भूत का ट्रेलर सोमवार 10 अक्टूबर 2022 के दिन मुंबई में एक इवेंट में लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म के सितारों ने खूब मस्ती की।

katrina kaif

इस एक्ट्रेस को भूत बनकर डराना चाहती हैं कैटरीना
फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करते समय एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से कई मजेदार सवाल किए गए। एक्ट्रेस ने बताया कि असल जिंदगी में उन्हें भूतों से बहुत डर लगता है। वह कहती हैं, 'अगर मुझे भूत कहीं वास्तव में नजर आ जाए। तो, उसी समय मैं तुरंत मर जाऊंगी।' कैटरीना कैफ से पूछा गया कि अगर बॉलीवुड के किसी सितारे को 'हॉन्ट' करना हो तो वह किसका चुनाव करेंगी? इस सवाल के जवाब में कैटरीना कैफ कहती है, 'मैं प्रियंका चोपड़ा को 'हॉन्ट' करना चाहती हूं'।

एक्ट्रेस ने बताई ये बड़ी वजह
जब कैटरीना कैफ से इसकी वजह पूछी गई तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि, 'मैं यह जानना चाहती हूं कि प्रियंका इतना काम कैसे कर लेती हैं?' इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर ने भी फिल्म में अपनी दोस्ती और कहानी के बारे में बातचीत की। इसके अलावा निर्माता रितेश सिधवानी के कहा कि, अगर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई तो वह इसकी फिल्म की सीरीज बनाने के बारे में विचार कर सकते हैं।

शादी के बाद कैटरीना की होगी पहली फिल्म
बता दें कि, विक्की कौशल से शादी के बाद ये कैटरीना कैफ की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ एक भूत के किरदार में नजर आएंगी। साथ ही वह ईशान खट्टर और सिद्धार्थ को भूतों से मिलवाती हैं। दर्शक भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और वह फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X