सल्लू से इंसपायर कैट करेंगी एक्शन!
कैटरीना कैफ वैसे तो पिछले साल रिलीज हुई फिल्म एक था टाइगर में भी कैटरीना कैफ को एक्शन करते देखा गया था लेकिन फिल्म में सलमान के एक्शन के सामने कैटरीना के एक्शन को ज्यादा भाव नहीं मिले तो अब कैटरीना ने सोचा है कि वो कोई ऐसा किरदार करेंगी जिसमें उनका एक्शन लोगों की नज़र में आ जाए। तो जल्द ही कैटरीना की 'धूम 3' और 'बैंग-बैंग' फिल्म रिलीज होने वाली है दोनों फिल्मों में कैटरीना कैफ एक्शन अवतार में नज़र आएंगी। वैसे तो कैटरीना कैफ एक्शन किरदार में इतनी दिलचस्पी दिखाएंगी ये किसी ने नहीं सोचा था। तो कैट की इस नयी दिलचस्पी के पीछे कहीं उनके सो कॉल्ड ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान का हाथ तो नहीं है।
लोग मरते हैं, किरदार नहीं
देखा जाए तो सलमान खान की असली सफलता तो उनके एक्शन किरदारों और एक्शन फिल्मों से ही हुई। सलमान खान की फिल्म वांटेड से उनके करियर को एक नयी ऊंचाई मिली और धीरे धीरे सलमान खान बॉलीवुड के किंग बन गये। करन जौहर ने तो यहां तक कहा कि सलमान खान सुपरस्टार से भी बढ़कर हैं। उन्हें सिर्फ देखने के लिए लोग सिनेमाहॉल तक खिंचे चले आते हैं। सलमान खान की ही देखा देखी शायद कैटरीना को भी लगता है कि वो ऐक्शन करके बॉलीवुड की क्वीन बन सकती हैं। तो देखिये सलमान खान से प्रेरित होकर कैटरीना एक्शन अवतार में आकर बॉलीवुड राज कर पाती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
