कैट की चाहत सीकरी में शूट हो उनका गाना
आमतौर पर कैटरीना अपनी ख्वाहिश और चाहत के बारे में खुलकर कभी बात नहीं करती हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि दिल की बात जुबां पर आ ही जाती हैं। कैटरीना की दिली ख्वाहिश है कि फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर उनका कोई फिल्मी गाना शूट किया जाये। कैटरीना सलीम चिश्ती की दरगाह पर पांचवी बार पहुंची थीं। उन्होंने यहां मन्नत का धागा भी बांधा।
कैटरीना सफेद रंग के लिबास में एक आम आदमी की तरह शेख साहब की दरगाह पर पहुंची थीं। कैटरीना ने यहां धागा बांधते हुए यहां के सकून की तारीफ भी की। कहा जा रहा है कि कैटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म धूम 3 की कामयाबी के लिए दुआ मांगी है। कैटरीना पिछले साल रमजान के मौके पर ही यहां आयी थीं।
मालूम हो कि यशराज बैनर की फिल्म धूम 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में पहली बार कैटरीना आमिर खान के साथ काम कर रही हैं। फिल्म में आमिर का रोल निगेटिव हैं तो फिल्म में उदय चोपड़ा और अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग कैटरीना ने बीमारी में भी नहीं रोकी क्योंकि आमिर खान की दिली इच्छा थी कि फिल्म का शूट जल्द से जल्द पूरा हो इसके लिए कैट ने बुखार में भी फिल्म का शूट पूरा किया।
आईये आपको दिखाते हैं कैटरीना कैफ की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications