..................... Katrina Kaif visits Ajmer Sharif, सलमान और शाहरुख दोनों के लिए कैटरीना की दुआ - Hindi Filmibeat

सलमान और शाहरुख दोनों के लिए कैटरीना की दुआ

Katrina Kaif visits Ajmer Sharif
कुछ समय पहले सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म एक था टाईगर रिलीज हुई थी और उस समय कैटरीना कैफ को अजमेर शरीफ दरगाह के दर पर दुआ मांगते हुए देखा गया। एक था टाईगर को इन दुआओं का असर मिला और वो इस साल की अब तक की सबसे हिट फिल्म साबित हुई। अब जल्द ही कैटरीना और शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान रिलीज होने जा रही है और कैटरीना ने अब इस फिल्म के लिए भी दुआएं मांगनी शुरु कर दी हैं।

हाल ही में 5 नवंबर को कैटरीना ने अपने मैनेजर के साथ फिल्म के प्रमोशन से थोड़ा वक्त निकालकर अजमेर के लिए फ्लाइट ली। सूत्रों के अनुसार "उन्होंने अपने मैनेजर के साथ अजमेर के लिए चार्टेड फ्लाइट ली है। हालांकि वो फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन में काफी व्यस्क हैं इसके बावजूद हर बार की तरह इस बार भी अपनी फिल्म रिलीज होने से पहले वो दुआ मांगने अजमेर शरीफ गयी हैं।"

कैटरीना कैफ सलमान खान और शाहरुख खान दोनों की काफी करीबी हैं। दोनों के साथ कैट की अच्छी पटती है। कैटरीना ने हाल ही में दोनों खानों के साथ अपने रिलेशन को लेकर कहा "हम एक दूसरे के साथ बहुत अच्छा रिलेशन शेयर करते हैं। मैं सलमान खान को काफी समय से जानती हूं और वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। दूसरी तरफ एक बेहतरीन को स्टार होने के साथ शाहरुख खान एक अच्छे इंसान भी हैं। वो जिस तरह से लोगों को हंसाते हैं और जिस तरह से मेरे साथ पेश आते हैं मैं कह सकती हूं कि मैं दोनों के साथ एक अच्छा रिलेशन शेयर करती हूं।" साथ ही कैटरीना ने ये भी कहा कि शाहरुख और सलमान जिस तरह उनका मजाक उड़ाते हैं उससे उन्हें बुरा नहीं लगता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X