रणबीर के घर छुप छुप कर गणपति विसर्जन पर पहुंची कैट!
कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर और सलमान खान ये तीनों एक पहले की तरह हो गये हैं जिन्हें लेकर हर रोज कुछ ऐसी खबर आ जाती है कि लोग सोच में पड़ जाते हैं। कैटरीना कैफ और उनके अफेयर को लेकर जितना वो खुद परेशना नहीं होंगी उतना तो उनके फैन्स परेशान हैं। उनके फैन्स को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर कैटरीना का अफेयर चल किसके साथ रहा है और कैट के दिल में किसके लिए वो वाली फीलिंग है जिसे प्यार कहते हैं। रणबीर कपूर ने तो अपनी तरह से इजहारे इश्क कर दिया है और कहा है कि कैटरीना उनके बेहद करीब और खास हैं लेकिन कैट के दिल में कौन है और वो किसे चाहती हैं ये किसी को नहीं पता। हाल ही में कैटरीना कैफ को रणबीर कपूर के घर पर गणपति विसर्जन के लिए पहुची। और इस बात ने लोगों को काफी हैरान किया।
कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ को सलमान खान के घर पर भी गणपति विसर्जन के दौरान देखा गया था। लेकिन वहां पर कैटरीना किसी से छुप छुप कर नहीं आ रही थीं बल्कि वहां पर कैटरीना बड़ी ही निश्चिंतता के साथ आई थीं और पूजा में शामिल हुई थीं। लेकिन रणबीर के घर पर गणपति विसर्जन के दौरान कैटरीना को काफी हैरान परेशान और हड़बड़ी में देखा गया यूं लगा कि कैटरीना नहीं चाहती थीं कि कोई उन्हें देखे।
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के इश्क के चर्चे वैसे भी सेरआम हो ही चुके हैं और अब यूं लग रहा है कि रणबीर के परिवार ने भी कैट को अपने घर का सदस्य बना लिया है। इसीलिये तो कैटरीना अब उनके घर में भी बेरोकटोक आने जाने लगी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











