सासु मां संग साईं बाबा के दर्शन करने गईं Katrina Kaif, वीडियो देख फैन्स बोले- दिल जीत लिया आपने...

Katrina Kaif visit Sai Baba Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी खूबसूरती और अपने स्टाइल के अलावा अपने सिंपल अंदाज से भी फैन्स का दिल जीत लेती हैं। बता दें कि कैटरीना कभी विदेश में नजर आती हैं तो कभी शूटिंग लोकेशन पर, लेकिन हाल ही में उनका वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह साईं बाबा के दर्शन करती नजर आ रही हैं।
सासु मां संग मंदिर गईं बहू कैटरीना
जी हां, हाल ही में कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पल्लव पालीवाल ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ सफेद रंग के सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने सिर पर दुपट्टा ओढ़ रखा है। वहीं वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कैटरीना के साथ ही उनकी सासु मां भी नजर आ रही हैं। पर्पल कलर का सूट पहने कैटरीना की सास भी बाबा की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।
बाबा की भक्ति में लीन दिखीं कैटरीना
दोनों ही बाबा के सामने मत्था टेकते हैं और पंडित जी दोनों को प्रसाद के रूप में फूलों का हार देते हैं, लेकिन इसके बाद भी कैटरीना बाबा के आगे हाथ जोड़ती नजर आती हैं। बता दें कि कैटरीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
कैटरीना का वीडियो देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट
जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कैट आपने तो दिल जीत लिया है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा- मानना पड़ेगा आपने हर धर्म को सम्मान दिया है। कैटरीना कैफ के काम की बात करें तो वह इन दिनों कई प्रोजेक्ट में बिजी हैं। अपनी फिल्मों के अलावा कैटरीना अपने ब्यूटी ब्रॉन्ड पर भी खास फोकस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications