कैटरीना कैफ-विकी कौशल की शादी का रिसेप्शन: इस दिन है पार्टी, मेहमानों को लानी होगी RT-PCR रिपोर्ट!
शादी के बाद हनीमून से नवविवाहित जोड़ा कैटरीना कैफ और विकी कौशल मुंबई लौट आए हैं। हाल में ही कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने पहली बार पब्लिक अपीरियंस भी दी। जहां दोनों हाथों में हाथ थामे नजर आए। अब कैटरीना-विकी की शादी के रिस्पेशन डिटेल को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं।
कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में करीब 120 गेस्ट के बीच शादी रचाई। जहां ज्यादात्तर परिवार व खास दोस्तों को ही इनवाइट किया गया था। अब कहा जा रहा है कि कैटरीना और विकी कौशल मुंबई में एक रिसेप्शन देने जा रहे हैं जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे शिरकत कर सकते हैं।

शादी की तरह रिसेप्शन को लेकर भी विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में रिसेप्शन की तारीख से लेकर वेन्यू को लेकर जानकारी सामने आई है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट की मानें तो विकी कौशल और कैटरीना कैफ ग्रैंड रिसेप्शन की प्लानिंग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











