कैटरीना कैफ- विकी कौशल की शादी Photo देख आलिया, प्रियंका बोलीं- इतने सुंदर, मेरे यार की शादी

बॅालीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी कर ली। शादी के बाद गुरुवार की रात को विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी की खास तस्वीरें शेयर की। जहां पर वरमाला से लेकर फेरों तक की खास तस्वीरें हैं। बॅालीवुड के कई सेलेब्स इस शादी का हिस्सा बन पाए।

वहीं कैटरीना कैफ और विकी कौशल के कई करीबी इंडस्ट्री से जुड़े लोग रहे जो कि इस लोकप्रिय शादी का हिस्सा नहीं पाए। ऐसे में जब विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी की तस्वीरें शेयर की तो बॅालीवुड के कई सेलेब्स ने इस नए जोड़े को ढेर सारी बधाई दी। पंजाबी दुल्हन कैटरीना कैफ और पंजाबी दुल्हा विकी कौशल को उनकी शादी पर प्रियंका चोपडा,टाइगर श्रॅाफ, ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान,ट्विकंल खन्ना और अली अब्बास जफर के साथ कई सेलेब्स ने ढेर सारी बधाई दी है।

Katrina Kaif , Vicky Kaushal

कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने शादी की खास 5 तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें एक क्षण तक ले आयी है।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। मेरे यार की शादी है।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। मेरे यार की शादी है।

कैटरीना ने लिखा कि आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना के तौर पर हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू करते हैं। विकी कौशल ने भी कैटरीना कैफ के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में सभी से आशीर्वाद मांगा है। कैटरीना और विकी कौशल की शादी की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। मेरे यार की शादी है। आप दोनों को बधाई। एक साथ एकदम परफेक्ट।

आलिया भट्ट ने तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दे लिखा हे भगवान

आलिया भट्ट ने तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दे लिखा हे भगवान

आलिया भट्ट ने तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि हे भगवान, तुम लोग इतने सुंदर लग रहे हो। करीना कपूर खान ने शादी की बधाई देते हुए लिखा है कि तुमने कर दिखाया। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें। ऋतिक रोशन ने शादी की तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा है कि आप दोनों को मेरा सारा प्यार भेज रहा हूं। जल्द ही साथ डांस करना होगा।

निर्देशक अली अब्बास जफर ने लिखा

निर्देशक अली अब्बास जफर ने लिखा

कैटरीना कैफ के दोस्त और निर्देशक अली अब्बास जफर ने लिखा है कि बधाई हो दोस्त। आप सभी को खुशियां और प्यार की कामना। नई खूबसूरत शुरुआत।सोनम कपूर ने लिखा है बधाई हो कैट और विकी। आप दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की तस्वीरों को 8 करोड़ से अधिक लोगों ने पसंद किया है वहीं बॅालीवुड के कई कलाकारों ने इस खूबसूरत कपल को शादी की बधाई खुले दिल से दी है।

सनी कौशल ने बोला भाभी की एंट्री

सनी कौशल ने बोला भाभी की एंट्री

विकी कौशल के भाई सनी कौशल ने भी कैटरीना और विकी के शादी की तस्वीर पोस्ट कर लिखा है कि आज दिल में एक और की जगह बन गई है। परजाई जी परिवार में स्वागत है। इस खूबसूरत जोड़े को ढेर सारा प्यार और जीवन भर की खुशियां।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X