कड़ी सुरक्षा में कैटरीना कैफ- विकी कौशल की शादी: मेहमानों ने साइन किया एग्रीमेंट, 100 बाउंसर, पूरी Details
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की खबर है। वहीं अब विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर एक नई जानकारी सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार विकी कौशल और कैटरीना कैफ की आलीशान शादी का हिस्सा बनने काफी कठिन होगा, उस गेस्ट के लिए भी जो इस शादी में बुलाए जायेंगे।
9 दिसंबर को विकी कौशल और कैटरीना कैफ राजस्थान में शादी कर रहे हैं। होटल बुकिंग के साथ मेहमानों तक शादी में शामिल होने की सभी जानकारी पहुंचा दी गई है। एक कड़े नियम के साथ विकी और कैटरीना की शादी का हिस्सा बनने की रिपोर्ट आयी है। जिससे मेहमान नाराज बताए जा रहे हैं।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार विकी और कैटरीना की शादी में शामिल होने वाले एक गेस्ट ने बताया है कि कई सारी शर्तें ऐसी हैं जो कि उनके लिए अपमानजनक है। विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में शामिल होने वाले लोगों को एक एग्रीमेंट भी साइन करना होगा। इस एग्रीमेंट के अनुसार शादी की कोई भी तस्वीर निकालना, सेल्फी भी खींचना मना है।

वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं
किसी भी तरह के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किए जायेंगे। वेडिंग वेन्यू में फोन का इस्तेमाल नहीं होगा। इस सुपर सीक्रेट शादी की कोई भी तस्वीर और वीडियो बिना विकी और कैटरीना कैफ की मंजूरी के बाहर नहीं जा सकते हैं। रिपोर्ट यह भी है कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी में पीएमओ से पांच अधिकारी भी शामिल होंगे।

100 बाउंसर के साथ विकी और कैटरीना की शादी में सुरक्षा
100 बाउंसर के साथ विकी और कैटरीना की शादी में सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। जिस होटल में विकीऔर कैटरीना की शादी है वहां पर किसी तरह का काम चल रहा है। विकी और कैटरीना की शादी को प्राइवेट रखने के लिए होटल में काम करने के लिए आने वाले मजदूरों को भी शादी तक छुट्टी दे दी गई है। राजस्थान पुलिस भी शादी वाले होटल की सुरक्षा करेगी।

शादी के वेन्यू पर कड़ी सुरक्षा
महाराष्ट्र से पंडित राजस्थान जायेंगे और विकी और कैटरीना की शादी होगी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए कई तरह के नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी बताया जा रहा है। शादी के वेन्यू पर पहुंचने के बाद हर गेस्ट का कोरोना टेस्ट भी किया जाएगा।

विकी- कैटरीना कोर्ट मैरिज और फिर शादी
एक रिपोर्ट में दावा किया है कि विकी और कैटरीना कैफ पहले मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे। इसके बाद राजस्थान में आलीशान शादी होगी। शादी की रस्में 7 से 9 दिसंबर के बीच होगी। 7 और 8 को संगीत होगा। 9 तारीख को विकी और कैटरीना एक दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications