कंफर्म गेस्ट लिस्ट: कबीर खान से नेहा धूपिया तक, कैटरीना कैफ-विकी कौशल की शादी अटेंड करने राजस्थान पहुंचे सेलेब

कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की रस्मे 7 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी और 9 दिसंबर तक चलेंगी। कैटरीना कैफ और विकी कौशल का परिवार राजस्थान पहुंच चुका है। साथ ही मेहमानों का आना जाना भी लगा हुआ है। जयपुर एयरपोर्ट पर रवीना टंडन से लेकर नेहा धूपिया समेत कई सेलेब्स स्पॉट हुए। जिन्हें विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में कंफर्म गेस्ट के तौर पर बताया जा रहा है।

अभी तक शरवरी, सिंगर शंकर महादेवन, सिंगर गुरदास मान से लेकर नेहा धूपिया, अंगद बेदी, कबीर खान, मिनी ठाकुर समेत कई फिल्महस्तियां हैं जो विकी और कैटरीना की शादी अटेंड करने के लिए पहुंच चुके हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर इन सितारों को स्पॉट किया गया।

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding

इससे पहले सोमवार को दुल्हन कैटरीना कैफ पीले आउटफिट में एयरपोर्ट पर नजर आईं जहां उनका परिवार पर भी नजर आया। वहीं विकी कौशल भी परिवार संग राजस्थान रवाना होते हुए नजर आए। विदेश से कैटरीना कैफ की पांचों बहनें व मां से लेकर भाई सब राजस्थान पहुंच चुके हैं।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ के आउटफिट्स से लेकर तमाम तैयारियों के साथ साथ पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। राजस्थान पुलिस से लेकर कई सिक्योरिटी संस्था की सेवा इस शादी में दी जा रही है।

अब सभी को कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की पहली तस्वीर का इंतजार है जब दुल्हन और दूल्हा की तस्वीर सामने आएगी। बताया जा रहा है कि 7 दिसंबर को संगीत और 8 को मेंहदी व हल्दी की रस्म होगी इसके बाद 9 दिसंबर को शादी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X