..................... Katrina Kaif Vicky Kaushal together first appearance after son vihaan Kaushal birth watch video - Hindi Filmibeat

Watch: बेटे विहान को जन्म देने के बाद पहली बार विकी कौशल संग घूमने निकली कैटरीना कैफ! ग्लैम मे नहीं आई कोई कमी

Katrina Kaif Vicky Kaushal Spotted: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ बेटे विहान कौशल को जन्म देने के बाद पहली बार स्पॉट हुई हैं। कैटरीना कैफ मैटरनिटी ब्रेक के बाद विकी कौशल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई तो उनके फैंस खुशी से उछल पड़े। हालांकि इस दौरान विकी कैटरीना का बेटा उनके साथ दिखाई नहीं दिया।

Katrina Kaif Vicky Kaushal Spotted

विकी कैटरीना का लुक

कैटरीना कैफ का लुक देखने के बाद साफ है कि मां बनने के बाद उनके ग्लैमरस लुक, बॉडी में कोई ज्यादा खास परिवर्तन नहीं आया है। दोनों ने काले रंग के कपड़े पहने थे, विक्की कौशल ने अपने लुक को ब्राउन जैकेट के साथ पूरा किया, जबकि कटरीना ने ब्लैक ओवरकोट पहना था।

सिंतबर में शेयर की थी गुड न्यूज़

कटरीना और विक्की ने सितंबर 2025 में एक पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ हम अपने जीवन का सबसे खूबसूरत अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।' यह घोषणा कई महीनों की अटकलों के बाद आई थी और कटरीना ने अपनी प्रेग्नेंसी को लो प्रोफाइल बनाए रखा। दोनों ने अपने बेटे का नाम विहान रखा है।

विकी कैटरीना का वर्क फ्रंट

इस कपल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में एक निजी समारोह में शादी की थी। काम की बात करें तो, कटरीना मैटरनिटी लीव पर हैं, वहीं विक्की को आखिरी बार 'छावा' में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X