कैटरीना कैफ ने पति विकी कौशल के साथ शेयर की शादी की 5 तस्वीरें, मांगा आशीर्वाद, वरमाला VIDEO
कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की पहली तस्वीर सामने आयी है। जो कि लीक नहीं हुआ है। बल्कि खुद कैटरीना कैफ ने विकी कौशल के साथ अपनी शादी की यादगार और रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। और इस बात का ऐलान कर दिया है कि वह अब कैटरीना कैफ कौशल हो गई हैं।
कैटरीना कैफ ने विकी कौशल के साथ अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें विकी कौशल के गले में माला पहनाते हुए। एक दूसरे का हाथ थाम कर बैठे हुए विकी कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी को देख यही लग रहा है कि कहीं इस जोड़ी को किसी की नजर ना लगे। तीसरी तस्वीर में विकी कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे का हाथ थाम कर सात फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

चौथी तस्वीर में विकी कौशल और कैटरीना कैफ के बीच का प्यार साफ दिखाई दे रहा है। विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने रिश्ते को काफी समय से दुनिया से छिपा कर रखा। साथ ही फैंस ने दोनों के वरमाला का वीडियो भी वायरल किया है।

कैटरीना कैफ ने फोटो शेयर कर लिखा-हमारे दिलों में केवल प्यार
9 दिसंबर को आलीशान शादी के बाद आखिरकार कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने अपने रिश्ते का ऐलान बतौर पति-पत्नी कर दिया है। कैटरीना कैफ ने विकी कौशल के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस क्षण तक ले आयी है। इस नई यात्रा को एक साथ शुरू करते हुए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए।

विकी कौशल ने भी पत्नी कैटरीना कैफ की तस्वीरें की शेयर
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने राजस्थान फोर्ट बरवाड़ा में 9 दिसंबर को सात फेरे लिए। दुल्हन के लुक में कैटरीना कैफ पूरी तरह से एक पंजाबी दुल्हन दिखाई दे रही हैं। वहीं विकी कौशल के चेहरे की खुशी साफ यह बताती हैं कि उनका यह रिश्ता अब एक नए और मजबूत सफर की तरफ आगे बढ़ रहा है।

ब्राइडल लुक में कैटरीना कैफ खूबसूरत
ब्राइडल लुक में कैटरीना कैफ की चेहरे की मुस्कान उनकी जिंदगी के इस सफर को और भी ज्यादा सुखद बना रही है। कैटरीना कैफ की तरह विकी कौशल ने भी अपनी पत्नी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जहां पर विकी कौशल ने भी इन सभी तस्वीरों की तरह एक खास तस्वीर शेयर की है।

विकी कैटरीना की शादी की तस्वीरें
जहां पर वह कैटरीना के कंधे पर हाथ रख उनकी तरफ प्यारी सी मुस्कान बिखेर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस तस्वीर पर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं सेलेब्स ने भी विकी कौशल और कैटरीना कैफ को उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मीडिया को इस शादी से दूर रखते हुए विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने परिवार और दोस्तों के बीच यह शादी की है।
इसके साथ इंटरनेट पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का बताया जा रहा है। फिल्मीबीट इस वीडियो के सही होने की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में विकी और कैटरीना साफ तौर पर नहीं दिखाई दे रहे हैं। फैंस ने इस वीडियो को विकी और कैटरीना की शादी का बताया है।
विकी कौशल और कैटरीना कैफ के शादी के ड्रेस को सब्यसाची ने डिजाइन किया था। यहां देखिए


Click it and Unblock the Notifications