Katrina kaif haldi photos: कैटरीना कैफ ने पति विकी को प्यार से लगाई हल्दी, कौशल परिवार की बहू के साथ मस्ती

बॅालीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने शादी के बाद अब अपनी हल्दी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी के पहले की हल्दी रस्म की इन तस्वीरों में परिवार, प्यार और सम्मान सब एक साथ दिखाई पड़ता है। विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी दी। जहां पर 7 दिसंबर को विकी कौशल और कैटरीना कैफ अपने परिवार के साथ रवाना हो गए थे।

Katrina Kaif ,Vicky Kaushal

हल्दी की इन तस्वीरों में जहां एक तरफ विकी और कैटरीना एक दूसरे को हल्दी लगाते हुए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। वहीं विकी कौशल की मां और भाई भी अपने घर की बहू के साथ इस नई शुरुआत की खुशियां साझा कर रहे हैं। शनिवार को विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी इस हल्दी की तस्वीरों में सफेद और पीला थीम दिखाई दे रहा है।

कैटरीना कैफ की हल्दी की तस्वीर

कैटरीना कैफ की हल्दी की तस्वीर

कैटरीना कैफ ने जहां सफेद रंग का लहंगा हल्दी के लिए पहन रखा है। विकी कौशल धोती और दुपट्टे में दिखाई दे रहा है। जहां पर दोनों पर फूल की बारिश हो रही है।

सनी कौशल के साथ कैटरीना कैफ हल्दी फोटो

सनी कौशल के साथ कैटरीना कैफ हल्दी फोटो

वहीं कैटरीनाकैफ की एक तस्वीर में सनी कौशल और विकी कौशल की मां के चेहरे की खुशी परिवार के जश्न को साफ बता रही है। विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा है शुक्र, सब्र और खुशी। विकी कौशल एक तस्वीर में अपने पिता के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

दोस्तों के साथ विकी कौशल की हल्दी पर मस्ती

दोस्तों के साथ विकी कौशल की हल्दी पर मस्ती

वहीं दोस्तों के साथ मस्ती भरी तस्वीर भी इस हल्दी की हाईलाइट है। दूल्हा-दुल्हन बनने से पहले विकी कौशल और कैटरीना कैफ के चेहरे की खुशी और एक दूसरे के लिए बेपनाह मोहब्बत इन तस्वीरों में साफ तौर पर दिखाई देती है।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ का हल्दी पर प्यार

विकी कौशल और कैटरीना कैफ का हल्दी पर प्यार

आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।करीबी दोस्तों का मानना है कि कैटरीना और विकी शादी से पहले अपने रिश्ते पर खुलासा नहीं करना चाहते थे। लेकिन ऐसा कई बार हुआ है जब विकी कौशल और कैटरीना कैफ को एक साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते पर हामी नहीं भरी है।

अपने पिता के साथ विकी कौशल

अपने पिता के साथ विकी कौशल

दिवाली के दिन विकी कौशल और कैटरीना कैफ का रोका होने की खबरें भी सामने आयी थी। वहीं विकी कौशल और कैटरीना कैफ की इस हल्दी की तस्वीरों पर बॅालीवुड और फैंस ने अपना प्यार दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X