कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने शेयर की गुड न्यूज, सोशल मीडिया पर शेयर की डिटेल
कैटरीना कैफ और विकी कौशल दोनों ने ही कोरोना फ्री हो चुके हैं। कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी कोविड 19 रिपोर्ट नेगिटिव आ चुकी हैं। इस गुड न्यूज को शेयर करने के साथ साथ कैटरीना कैफ ने क्यूट फोटो भी शेयर की। वहीं विकी कौशल ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोविड 19 रिपोर्ट के नेगेटिव आने के बारे में जानकारी दी।
विकी कौशल ने लिखा, आज मेरा टेस्ट नेगेटिव आ गया है। आप सभी की विशज और मैसेज के लिए बहुत शुक्रिया। मेरी प्रार्थना है सभी के लिए, सभी घर में रहे और सेफ रहें। वहीं कैटरीना कैफ ने भी इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए कुछ ऐसा ही मैसेज लिखा। बता दें कैटरीना कैफ और विकी कौशल दोनों ही डेटिंग की खबरों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है।

इससे पहले आलिया भट्ट और अक्षय कुमार भी कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर भी ठीक हो चुके हैं। रणबीर कपूर हाल में ही क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुए थे, जब वह फोटोग्राफर्स से चुटकी लेते दिखे थे, उन्होंने कहा कि क्या आप लोगों के लिए कोरोना कर्फ्यू नहीं है।

महाराष्ट्र में लॉकडाउन
बता दें 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। धारा 144 भी लागू है जिसके चलते जरूरी सेवाओं के अलावा सबकुछ ठप्प है।

शूटिंग बंद
महाराष्ट्र में फिलहाल सभी सीरियल्स और फिल्मों की शूटिंग बंद है। ऐसे में कुछ स्टार्स गोवा में शूटिंग के लिए रुख करते नजर आए। एक विलेन 2 की टीम भी गोवा में शूटिंग के लिए पहुंचे हैं।

सीएम से लॉकडाउन में राहत की मांग
फिल्म इंडस्ट्री की ओर से मुख्यमंत्री से कोरोना कर्फ्यू से राहत की मांग की गई है। इंडस्ट्री का कहना है कि सबकुछ ठप्प होने के चलते डेली वर्कर्स जो कि दिहाड़ी पर काम करते हैं, वह मुश्किल में हैं। साथ ही इंडस्ट्री को भी करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

फिल्में पोस्टपोन
कोरोना के प्रकोप को देखते हुए एक बार फिर कई फिल्में पोस्टपोन कर दी गई हैं। सूर्यवंशी, हाथी मेरे साथी, चेहरे जैसे कई फिल्मे हैं। वहीं इस साल रिलीज होने वाली ढेर सारी फिल्मों पर संकट मंडरा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications