कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी का कार्ड हुआ लीक, हल्दी की रस्म से मिली पहली झलक
कैटरीना कैफ और विकी कौशल, आखिरकार, 9 दिसंबर को दिन में 3.30 बजे सात फेरे लेने जा रहे हैं। पंजाबी रीति रिवाज़ से शादी करने के बाद ये कपल, चर्च में भी शादी करेगा। इसके बाद मुंबई लौट कर दोस्तों के लिए एक ग्रांड रिसेप्शन प्लान किया जा रहा है। इस बीच कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है।
इंटरनेट पर कैटरीना कैफ के एक फैन क्लब ने ये कार्ड शेयर किया है और इस फैन क्लब का दावा है कि ये कार्ड नकली नहीं है। वहीं कई लोग इस कार्ड को फेक बता रहे हैं। कार्ड की डिज़ाईन बेहद सादा रखी गई है।

दूसरी तरफ, लाख कोशिशों और सिक्योरिटी के बावजूद इंटरटेनमेंट टाईम्स शादी की रस्मों से कुछ तस्वीरें निकालने में कामयाब हो ही गया है। अब हल्दी की रस्म से विकी कौशल के भाई सनी कौशल की पीले कुर्ते में तस्वीर वायरल हुई है। तस्वीर इतनी धुंधली है कि कोई नहीं कह सकता कि ये किसकी है लेकिन फैन क्लब्स का कहना है कि ये कैटरीना के होने वाले देवर सनी कौशल हैं।

हल्दी पर क्या क्या हुआ
अफवाहों की मानें तो हल्दी की रस्म पर विकी कौशल के भाई सनी कौशल से भी परिवार वालों और रिश्तेदारों ने काफी चुटकी ली है। सनी कौशल, बंटी और बबली 2 की एक्ट्रेस शरवरी वाघ को डेट कर रहे हैं। शरवरी इस शादी का हिस्सा भी हैं। तो ज़ाहिर सी बात है कि सबका ये कहना बनता ही है कि अगला नंबर किसका है।

मेहमानों का स्वागत
मेहमानों का स्वागत जयपुर में ही कर दिया गया था। और साथ ही उन्हें इस शादी के वेडिंग प्लानर शादी स्क्वॉड की टीम की ओर से एक नोट दिया गया था जिसमें सभी से गुज़ारिश की गई कि रिज़ॉर्ट पहुंचते ही वो अपना फोन होटल में ही छोड़ दें।

शादी के बाद हनीमून
शादी के बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ छोटे से हनीमून के लिए मालदीव्स जा रहे हैं। इसके बाद दोनों काम पर लौट जाएंगे। विकी कौशल, लक्ष्मण उतेकर की फिल्म अनाम फिल्म की शूटिंग, सारा अली खान के साथ जारी रखेंगे। वहीं कैटरीना कैफ विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग शुरू कर देंगी।

आने वाले मेहमान
माना जा रहा है कि इस शादी में आज अक्षय कुमार और शाहरूख खान भी शरीक हो सकते हैं। वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भी इस शादी का निमंत्रण मिला है। इसके अलावा, शादी में कबीर खान, मिनी माथुर, शरवरी वाघ, राधिका मदान, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, करण जौहर, फराह खान शामिल हो रहे हैं। कैटरीना कैफ के बेहद खास दोस्त अली अब्बास ज़फर के भी यूएई से शादी में शरीक होने की संभावना है।

ना आने वाले मेहमान
शादी में ना आने वाले मेहमानों की भी लिस्ट बाहर आ चुकी है। ज़ाहिर सी बात है कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को इस शादी का न्योता नहीं मिला है। वहीं अर्पिता खान शर्मा का कहना है कि उन्हें भी इस शादी का न्योता नहीं मिला है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ चाहती थीं कि सलमान खान की मां सलमा खान और पिता सलीम खान इस शादी में आकर उन्हें और विकी कौशल को आशीर्वाद दें।


Click it and Unblock the Notifications