..................... Katrina Kaif Vicky Kaushal Rajasthan wedding venue 120 vip guests security mehndi sangeet all details । कैटरीना कैफ विकी कौशल राजस्थान शादी वेन्यू पर 120 वीआईपी गेस्ट संगीत मेहंदी की डिटेल - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ विकी कौशल शादी: 120 वीआईपी गेस्ट, ड्रोन पर पुलिस की नजर, संगीत- मेहंदी की तैयारी, Details

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी राजस्थान में होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विकी और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि 7 दिसंबर से विकी और कैटरीना की शादी की संगीत और मेहंदी की रस्म शुरू हो जाएगी। ऐसे में मेहमानों को लेकर एक खास तैयारी विकी और कैटरीना की टीम ने की है।

सामने आयी जानकारी के अनुसार विकी और कैटरीना की शादी 9 दिसंबर को होगी लेकिन इससे पहले 4 दिन लगातार शादी से जुड़ा कोई ना कोई इवेंट वेन्यू पर होता रहेगा। बताया जा रहा है कि कि 120 से अधिक खास वीआईपी मेहमान विकी कैटरीना शादी का हिस्सा होंगे। ऐसे में सभी की सुरक्षा और कोरोना से सावधानी का भी ख्याल रखा जाएगा।

Katrina Kaif ,Vicky Kaushal,

इसे लेकर सवाई माधोपुर के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर में जिला प्रशासन की मीटिंग भी हुई है। भीड़ को कंट्रोल रखने के साथ शादी में किसी तरह की कोई भी सुरक्षा और कोरोना संबंधी परेशानी ना हो इस पर पूरा ध्यान रखा जाएगा। 10 दिसंबर तक मेहमान विकी और कैटरीना की शादी के लिए मौजूद रहेंगे।

शादी के वेन्यू के करीब कोई भी ड्रोन फोटो या वीडियो नहीं

शादी के वेन्यू के करीब कोई भी ड्रोन फोटो या वीडियो नहीं

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का आयोजन सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल में किया गया है। कोविड-19 से डबल वैक्सीनेटेड लोग ही कैटरीनाकैफ और विकी कौशल की शादी का हिस्सा होंगे। यह भी तय किया गया है कि शादी के वेन्यू के करीब कोई भी ड्रोन फोटो या वीडियो पाने के लिए नहीं उड़ायाजाएगा। अगर कोई भी ड्रोन दिखता है तो उसे गिरा दिया जाएगा।

मेहंदी, संगीत और शादी को लेकर खास थीम

मेहंदी, संगीत और शादी को लेकर खास थीम

रिपोर्ट अनुसार 7 दिसंबर को विकी कौशल और कैटरीना कैफ के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मेहंदी, संगीत और शादी को लेकर क्या थीम होगी, इसकी भी पूरी प्लानिंग हो चुकी है। संगीत के दिन कई बॅालीवुड सेलेब्स और नेहा कक्कड़ जैसे लोकप्रिय सिंगर इस संगीत की रस्म का प्रमुख चेहरा होंगे।

48 सुइट यानी कि कमरे की कीमत इतने हजार

48 सुइट यानी कि कमरे की कीमत इतने हजार

यह भी बताया जा रहा है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ राजस्थान जाने से पहले अपने घर कोर्ट मैरिज करेंगे। जहां पर विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी होगी, वहां पर कुल 48 सुइट यानी कि कमरे हैं। एक कमरे की कीमत 30 से 40 हजार के बीच बताई जा रही है।

जल्द करेंगे विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी का ऐलान

जल्द करेंगे विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी का ऐलान

किला बारवाड़ामें विकीकौशल और कैटरीना कैफ की आलीशान शादी होगी। आपको बता दें कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अभी तक अपनी शादी पर चुप्पी साध रखी है। उम्मीद की जा रही है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ जल्द इसकी घोषणा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X