जरा सी ड्रेस में पति विक्की की फिल्म हिट कराने निकली कैटरीना, कभी सलमान संग भी नहीं दिखी इस अंदाज मे

Vicky Kaushal Katrina Kaif At Sam Bahadur Screening: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' रिलीज के लिए तैयार है और ऐसे में मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए इस फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की एंट्री सबसे गजब रही।
पति देव की फिल्म देखने के लिए कैटरीना कैफ विक्की के हाथों में हाथ डाले शिरकत करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान ये स्टार जोड़ी ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग करती दिखाई दी। विक्की कैटरीना को देखते ही उनके फैंस की सांसे थम रही हैं।
कैटरीना कैफ इन दौरान ब्लैन वन पीस शॉर्ट ऑफ शोल्डर ड्रेस में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। खुली जुल्फों में कैटरीना विक्की के साथ पोज देते हुए काफी खुश दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही वो विक्की की इस फिल्म के लिए सुपरएक्साइटेड भी नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर विक्की कैटरीना की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही छा रहे हैं। इसके साथ ही फैंस को कमेंट सेक्शन में भी इस जोड़ी के कायल दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि कैटरीना जितनी खुश विक्की के साथ दिखाई देती उतनी सलमान के साथ भी नहीं लगती थीं।


Click it and Unblock the Notifications