मां बनने के बाद दिखी कैटरीना कैफ की पहली झलक, बेटे के जन्म के बाद यूं मनाई चौथी वेडिंग एनिवर्सरी

Katrina kaif Vicky Kaushal

बॉलीवुड के पावर कपल कहलाए जाने वाले विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि कैटरीना कैफ ने पिछले महीने ही बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद कपल अपना पेरेंटहुड पीरियड एंजॉय कर रहा है। कपल ने बेटे के होने के बाद कोई भी तस्वीर साझा नहीं की थी, लेकिन हाल ही में विक्की कौशल ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह के खास मौके पर वाइफ कैटरीना कैफ के साथ एक खूबसूरत सेल्फी शेयर की है। जो फैन्स द्वारा खास पसंद की जा रही है।

एनिवर्सरी के खास मौके पर विक्की ने शेयर की सेल्फी

इस तस्वीर में कैटरीना की मॉम बनने के बाद पहली झलक दिखाई दे रही है। बिना मेकअप में भी कैट बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। साथ ही दोनों की केमिस्ट्री इस तस्वीर पर चार चांद लगा रही है। इस खूबसूरत तस्वीर के शेयर करने के साथ ही विक्की कैप्शन में लिखते हैं- आज सेलिब्रेट कर रहे हैं...बहुत खुश, आभारी और नींद की कमी है। हम दोनों को चौथी सालगिरह मुबारक हो।

नहीं किया अभी तक बेटे का नाम रिवील

आपको बता दें कि 7 नवंबर को कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया था, लेकिन ना तो कैट ने बेटे की तस्वीर शेयर की और ना ही बेटे का नाम रिवील किया है। फैन्स तो अब इसी इंतजार में हैं कि कब कैट और विक्की के बेटे की एक झलक देखने को मिलेगी। फिलहाल तो आपको बता दें कि नन्हे शहजादे के आने से पूरा घर बेहद खुश है। विक्की कौशल के पिता एक स्टोरी के जरिए अपनी खुशी साझा कर चुके हैं साथ ही में नन्हे शहजादे के चाचा सनी कौशल भी बच्चे के साथ खासा समय बिताते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X