Katrina Vicky Wedding Anniversary: पहली मैरिज एनिवर्सरी पर विक्की-कैटरीना ने एक दूसरे को दिए इतने महंगे तोहफे

katrina kaif vicky kaushal

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding Anniversary Gifts: बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को एक साल पूरा हो गया है। इस खास मौके पर विक्की कैटरीना ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर खास पोस्ट कर विश किया है। इसके साथ ही दोनों ने अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर एक दूसरे को बेशकीमती तोहफे भी दिए हैं। विक्की कैटरीना अपनी एनिवर्सरी एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर काफी खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं।

'बॉलीवुड लाइफ' की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना को उनके खास दिन पर उनके पति विक्की से एक महंगा तोहफा मिला है। इसके साथ ही विक्की ने भी कैटरीना को यादगार गिफ्ट दिया है।

दिए ये महंगे तोहफे
इस रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ को विक्की से कस्टमाइज्ड ज्वेलरी मिली है और यह बेहद महंगा उपहार काफी खास है। दरअसल, इसमें विक्की कौशल का प्यार जो शामिल है। इसके साथ ही गिफ्ट सेलेक्शन के मामले में कैटरीना कैफ भी कहां पीछे रहने वाली थीं। कैटरीना कैफ ने विक्की को एक शानदार कार गिफ्ट की है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि विक्की और कैटरीना दोनों की प्रत्येक सालगिरह पर एक संग पत्ति खरीदने की योजना है, ताकि इसे अपने पूरे जीवन में याद रखा जा सके। फैंस इसे विक्की-कैटरीना का काफी शानदार फैसला करार दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर किया विश
कैटरीना कैफ ने विकी कौशल और अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं और एक शानदार कैप्शन लिखा है। कैटरीना कैफ ने लिखा है.. ''मेरी प्रकाश की किरण, एक साल मुबारक।'' जैसे ही उन्होने ये तस्वीर पोस्ट की ये धड़ल्ले से वायरल हो रही है और लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ''हैप्पी वेडिंग एनिवर्सिरी।'' विकी कौशल के पिता शाम कौशल ने लिखा, ''पहली वर्षगांठ की शुभकामनाएं। ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे। पुत्तर, तुम परिवार के लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आए हो। प्यार और आशीर्वाद।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X