विकी कौशल के बर्थडे पर कैटरीना कैफ ने बेटे विहान के साथ दिया ये सरप्राइज, 3 तस्वीरों में दिखाया FULL सेलिब्रेश
Katrina Kaif Vicky Kaushal Birthday Celebration: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो कि टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। कैटरीना कैफ का ये स्पेशल पोस्ट आया है विकी कौशल के बर्थडे के दिन। कैटरीना ने विकी कौशल को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट किया है।

इस पोस्ट में कैटरीना ने विकी के सबसे स्पेशल बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इसके साथ ही बेहद प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। तस्वीरों में कैटरीना और विकी बेटे विहान के साथ विदेश में वेकेशन पर दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही वो नेचर के बीच अपने बच्चे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
कैचरीना कैफ ने अपने लंबे पोस्ट में लिखा, "वही जगह... 2 साल बाद... और कितना कुछ बदल गया है। दुआ, सब्र और विश्वास.. और आज हम तुम्हारा जन्मदिन अपने छोटे से फरिश्ते के साथ सबसे ज़्यादा खुशी से मना रहे हैं... मेरा दिल प्यार और शुक्रिया से भरा हुआ है।"
कैटरीना ने आगे लिखा, "पिछले कुछ सालों में तुम मेरे लिए ताकत, प्यार और रोशनी का सहारा बने रहे हो... और लगभग 99% समय संत जैसी patience भी दिखाई है (ठीक है... शायद 98%) मैं तुमसे सिर्फ इसलिए प्यार नहीं करती कि तुम कितने अच्छे इंसान हो, ईमानदारी और सच्चाई वाले, जो आजकल बहुत कम मिलते हैं, बल्कि इसलिए भी कि तुम मेरे उन अनगिनत सवालों को भी बड़े प्यार से सुनते हो, जिनके जवाब शायद किसी के पास ना हों। अब तो तुम mythology, AI, waterproofing, makeup, health, business, हर "what if" situation और बीच की हर चीज़ के एक्सपर्ट बन चुके हो"
कैटरीना ने लिखा, "तुम्हारे इस जन्मदिन पर मेरी बस यही दुआ है कि तुम्हें अपने लिए थोड़ा extra time मिले... सुबह उठने के बाद और मेरे सवाल शुरू होने से पहले... एक या दो कप ब्लैक कॉफी आराम से पीने के लिए। हैप्पी बर्थडे, मेरे प्यार"


Click it and Unblock the Notifications