दो महीने का हुआ बेटा तो विक्की कैटरीना ने रिवील किया लाडले का नाम, फोटो शेयर करके लिखा- 'दुआएं कुबूल हुईं'
Katrina Kaif Vicky Kaushal baby name reveal: बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन कैटरीना कैफ ने पिछले साल अपने फैंस को खुशखबरी दी थी कि वो मां बन गई हैं और उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। अब उनका बेटा दो महीने का हो गया है और इस मौके पर कैटरीना और विक्की ने अपने बेटे के नाम का ऐलान भी कर दिया है।

7 नवंबर 2025 को मुंबई में कैटरीना ने हेल्दी बेटे को जन्म दिया था। इस खुशखबरी ने फैंस को दीवाना बना दिया था, और अब ठीक दो महीने बाद एक्ट्रेस और विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर कर अपने लाडले का नाम बताया है- विहान कौशल।
विक्की कैटरीना का प्यारा सा पोस्ट
कैटरीना और विक्की ने अपने जॉइंट पोस्ट में लिखा, "हमारी रोशनी की किरण, विहान कौशल, दुआएं कबूल हो गईं, जिंदगी बेहद खूबसूरत है, एक पल में हमारी पूरी दुनिया बदल गई, शब्दों में धन्यवाद जताना मुश्किल है।
पोस्ट के साथ एक क्यूट फोटो भी शेयर की गई, जिसमें छोटे विहान की छोटी-सी मुट्ठी कैटरीना और विक्की के हाथ में नजर आ रही है। यह तस्वीर देखते ही फैंस कमेंट्स की बाढ़ ला रहे हैं।
कब हुई थी शादी
आपको बता दें, विक्की और कैटरीना ने शादी के तीन साल बाद पैरेंटहुड का स्वागत किया है। कैटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा में एक शाही और बेहद प्राइवेट इवेंट में शादी की थी।
विक्की कैटरीना का वर्क फ्रंट
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार 'छावा' में नजर आए थे और ये फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी। इसके अलावा वो जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं और वो संजय लीला भंसाली की की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाले हैं।
वही कैटरीना कैफ की बात करें तो वो आखिरी बार साल 2024 में विजय सेतुपति के साथ फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने तो खूब सराहा था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। एक्ट्रेस की आखिरी बड़ी हिट फिल्म 'टाइगर 3' थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











