हल्दी की रस्म के लिए तैयार दिखे कैटरीना कैफ - विकी कौशल, परिवार सहित जयपुर पहुंचे, देखिए तस्वीरें

कैटरीना कैफ और विकी कौशल सच में शादी कर रहे हैं और दोनों का पूरा परिवार, इस शादी में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंच चुका है। इससे पहले, कैटरीना कैफ और विकी कौशल एक दूसरे के घर के बाहर भी कई बार कैमरों में कैद हो चुके हैं। पिछले तीन - चार दिन कैटरीना कैफ और विकी कौशल शादी की तैयारियों में बहुत ज़्यादा व्यस्त थे।

कभी विकी कौशल की गाड़ी में कैटरीना कैफ की मां सुज़ैन शादी की तैयारियां करती दिखीं तो कभी विकी कौशल, कैटरीना के घर के बाहर मीडिया का अभिवादन करते दिखे। हाल ही में विकी कौशल के पिता शाम कौशल ने भी मीडिया का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने मीडिया के लिए खाने का भी इंतज़ाम किया।

katrina-kaif-vicky-kaushal-are-ready-for-haldi-in-these-pics-as-they-arrive-at-jaipur-for-wedding

दूसरी तरफ, दिन में ही विकी कौशल का एक आउटफिट उनके घर पहुंच चुका है और इस आउटफिट की झलक कैमरों में कैद हुई। ये आउटफिट एक क्रीम कलर की शेरवानी है और ये विकी कौशल कब पहनने वाले हैं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। सोमवार शाम सारा परिवार जयपुर पहुंच चुका है। देखिए तस्वीरें।

हल्दी की तैयारी

हल्दी की तैयारी

कैटरीना कैफ, एयरपोर्ट पर इतनी सजी धजी दिखीं मानों वो जाते ही अपने हल्दी फंक्शन में बैठ जाएंगी। हालांकि, कैटरीना कैफ की अभी से से मिल रही इस Dulhan Vibe को फैन्स ने काफी पसंद किया है। इस पीले कुर्ता गरारा में वो बेहद खूबसूरत दिखाई दीं।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ

विकी कौशल और कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ और विकी कौशल के साथ, कैटरीना कैफ की मां, सुज़ैन भी पीले कपड़ों में दिखाई दीं। अब ये शायद इसलिए क्योंकि घर छोड़ने से पहले भी परिवार में एक हल्दी की रस्म की गई है जिसके बाद दोनों परिवार, शादी के लिए जयपुर रवाना हो गए।

रविवार को कर चुके कोर्ट मैरिज?

रविवार को कर चुके कोर्ट मैरिज?

रविवार को भी कैटरीना कैफ पूरी सजी धजी, विकी कौशल के घर के बाहर नज़र आईं। ये आगमन किसी रस्म के लिए था और माना जा रहा है कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने आखिरकार रविवार को ही अपनी शादी कोर्ट में रजिस्टर करवा ली है।

पहुंच गया है परिवार

पहुंच गया है परिवार

कैटरीना कैफ का परिवार भी जयपुर पहुंच चुका है। कैटरीना कैफ की बहनें और उनका भाई, जयपुर एयरपोर्ट पर नज़र आए। इसके पहले, कैटरीना कैफ के भाई भी हिंदुस्तानी परिधानों में नज़र आए।

हो चुकी है सगाई

हो चुकी है सगाई

माना जा रहा है कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल की सगाई और रोका की रस्म इस दिवाली पर उनके खास दोस्त कबीर खान - मिनी माथुर के घर हुई। कबीर खान, कैटरीना कैफ को बहन मानते हैं और ये सगाई की रस्म उनके घर पर इसलिए हुई कि मीडिया को इस बात की भनक ना लगे।

अलग अलग गाड़ियों में पहुंचे

अलग अलग गाड़ियों में पहुंचे

हालांकि अभी भी विकी कौशल और कैटरीना कैफ, जयपुर अलग अलग गाड़ियों में ही पहुंचे हैं। जयपुर से दोनों सवाई माधोपुर के लिए रवाना होंगे जहां केे sixth sense resort में मेहमान आना शुरू हो चुके हैं। माना जा रहा है कि इस शादी में 120 लोग शिरकत करेंगे।

केवल परिवार की हाज़िरी

केवल परिवार की हाज़िरी

विकी और कैटरीना कैफ की शादी बेहद निजी समारोह है जहां केवल दोनों के परिवार के 120 लोग शामिल होंगे। दोनों का ही परिवार काफी बड़ा है। कैटरीना कैफ और विकी कौशल, इस शादी के बाद मुंबई में अपने दोस्तों को एक ग्रांड रिसेप्शन देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X