..................... Katrina Kaif and Varun Dhawan's dance film to be made in 4D confirms director Remo D'Souza - Hindi Filmibeat

4डी फिल्म बनाएंगे रेमो डिसूजा, पहली बार साथ नजर आएंगे कैट और वरुण धवन की जोड़ी

कटरीना कैफ और वरुण धवन को आपने अलग अलग फिल्मों मे धमाल मचाते तो जरूर देखा होगा और इन दोनो की फैन फॉलोविंग काफी है। अगर आपको ये पता चले कि दोनो साथ में फिल्म कर रहे है तो आपका क्या रिएक्शन होगा। जी हां वरुण और कटरीन एक डांस फिल्म में बहुत जल्द नजर आने वाले है जिसको रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे है।

बता दें कि ये फिल्म भी रेमो की पिछली डांस फिल्म एबीसीडी का अगल भाग होगा। इसके पहले भी रेमो की फिल्म वरुण और श्रद्धा की जोड़ी बन चुकी है जिसको लोगों ने काफी पसंद किया था।

बता दे कि इसके साथ एक और खबर आ रही है कि फिल्म 4डी में रिलीज होगी और इसकी चर्चा काफी समय से भी हो रही है। बता दे कि इस बात की खबरें लगातार आ रही है कि रेमो फिल्म को 4डी ही नहीं बल्कि आईमैक्स फॉरमेट में बनाने की तैयारी में लगे हुए है।

remo dsouza, varun dhawan, katrina kaif, वरुण धवन, कटरीना कैफ, वरुण धवन

इसके पहले भी आपने रेमो की दो फिल्म एबीसीडी और एबीसीडी 2 देखी थी जो कि 3डी में रिलीज की गई थी। रेमो की इस डांस सीरीज की बात की जाए तो आ चुकी फिल्मों ने काफी अच्छा काम किया था और लोगो को काफी पसंद भी आई थी।

पहली फिल्म सभी डांसर्स के साथ आए रेमो ने अगली फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा को कास्ट किया था। बता दें कि रेमो डिसूजा अपना फिल्मी बतौर कोरियोग्राफर असिस्टेंट शुरु किया था इस समय वो फिल्मों को डायरेक्ट कर रहे है।

यही नही वो इस समय अब तक की अपनी सबसे बड़ी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त रेमो डिसूजा इन दिनो सुपरस्टार सलमान खान को डायरेक्ट कर रहे है।

रेमो डिसूजा के लिए ये सबसे बड़ी फिल्म है और इसको लेकर वो काफी मेहनत कर रहे। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म एबीसीडी के स्टार्स वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर आज ही रिलीज हुई जिसको लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

बता दें कि फिल्म में वरुण के अभिनय को देखकर ऐसी प्रतिक्रिया आ रही है कि ये वरुण की सबसे अच्छी फिल्म साबित होने वाली है।

इसके अलावा कटरीना कैफ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग में व्यस्त है जिसमे सुपरस्टार आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेता लीड रोल में है।

फिलहाल सभी रेमो डिसूजा कि फिल्म एबीसीडी के लिए वरुण और कैट की जोड़ी 4डी में देखने के लिए बेकरार है। अब देखना ये है कि फिल्म फ्लोर पर कब आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X