Just In: धमाकेदार सीक्वल फाइनल, पहला पार्ट हिट, पार्ट 2 सुपरहिट और तीसरा ब्लॉकबस्टर
रविवार की सबसे बड़ी खबर यही है कि वरूण धवन और कैटरीना कैफ एबीसीडी 3 में फाइनल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है।
कल से ही चर्चा थी कि रेमो डीसूज़ा ने टीसीरीज़ के साथ एक बहुत बड़े बजट की डांस फिल्म फाइनल की है। और ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि एबीसीडी 3 है।

इस फिल्म में वरूण धवन और कैटरीना कैफ को फाइनल किया गया है। गौरतलब है कि दोनों साथ में करण जौहर की ड्रीम टीम का हिस्सा थे और दोनों ने वर्ल्ड टूर में साथ में परफॉर्म किया था। इनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।
और यही कारण है कि एबीसीडी 3 के लिए वरूण और कैटरीना की जोड़ी फाइनल मानी जा रही है। हालांकि ये पहली बार होगा जब दोनों स्क्रीन पर एक साथ दिखेंगे।
इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा 19 मार्च को होगी। हालांकि इस फिल्म की घोषणा रेमो ने डांस प्लस तीन के दौरान ही कर दी थी। धर्मेश, राघव और पुनीत भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
एबीसीडी के दोनों ही पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आए थे। जहां पहला पार्ट हिट था, वहीं दूसरा 100 करोड़ क्लब का हिस्सा था। वहीं कैटरीना और वरूण के साथ, कुछ और आने वाली जोड़ियों पर हमारी नज़र रहेगी -


Click it and Unblock the Notifications
