LOCKED: जनवरी 2019 से वरूण धवन और कैटरीना कैफ की एबीसीडी 3 का धमाल
वरूण धवन औऱ कैटरीना कैफ, रेमो डीसूज़ा की फिल्म एबीसीडी 3 करने वाले हैं, ये तो सबको पता है लेकिन अब खबर है कि फिल्म की बाकी की डीटेल्स भी लॉक हो चुकी हैं। एबीसीडी 3 में कैटरीना कैफ एक पाकिस्तानी लड़की बनी हैं और वरूण धवन एक हिंदुस्तानी लड़के। ये दोनों लंदन में एक डांस कंपिटीशन में मिलेंगे और इन्हें प्यार हो जाएगा।
यानि कि इस बार रोमांस में थोड़ी सी देशभक्ति और थोड़ा सा आपसी प्यार का भी तड़का लगेगा। जहां वरूण धवन इस फिल्म में शाहरूख का रोमांस और सलमान का स्वैग डालने की कोशिश करेंगे वहीं कैटरीना कैफ अपने डांस से सबका दिल जीतने को पूरी तरह तैयार दिख रही हैं।

कैटरीना कैफ, इससे पहले टाईगर ज़िंदा है में भी एक पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभा चुकी हैं। वहीं माना जा रहा है कि फिल्म के लिए पांच गाने भी लॉक कर दिए गए हैं और इन पर तैयारी शुरू कर दी गई है। कैटरीना कैफ एक्टर जैसी भी हों लेकिन फिलहाल बॉलीवुड में उनसे बेहतर डांसर कोई नहीं है।
[कैटरीना कैफ की अनदेखी तस्वीरें]
कैटरीना कैफ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी अपने डांस के जलवे बिखेरती नज़र आएंगी। वहीं वरूण धवन, करण जौहर की कलंक और रणभूमि की भी शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा रेमो डीसूज़ा की अगली डांस फिल्म में वो कैटरीना के साथ काम करेंगे।
गौरतलब है कि कैटरीना की जोड़ी आजतक केवल तीन एक्टर्स के साथ अच्छी लगी है - सलमान खान, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन। ऐसे में कैटरीना और वरूण को लोग कितना पसंद करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।
वैसे आपको याद दिला देते हैं, कैटरीना के बेस्ट डांस नंबर -


Click it and Unblock the Notifications












