कैटरीना मीडिया से हुई दुखी, लिखा लैटर
कैटरीना कैफ जो कि आजकल अपने अफेयर्स के चलते काफी सुर्खियां बना रही हैं आजकल मीडिया से दुखी हैं क्योंकि मीडिया ने उनके और रणबीर कपूर के छुप छुप के चलते अफेयर को सरेआम कर दिया है और साथ ही सबूत के तौर पर उनकी और रणबीर कपूर की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी पब्लिश कर दी हैं। इस बात से कैटरीना कैफ काफी नाराज हैं और साथ ही मीडिया से दुखी भी। इस नाराजगी के चलते कैटरीना कैफ ने मीडिया को एक ओपेन लैटर लिखा है जिसमें उन्होंने साफ साफ लिखा है कि वो मीडिया की इस हरकत से बेहद दुखी हैं।
कैटरीना कैफ हाल ही में रणबीर कपूर के साथ स्पेन में छुट्टियां मनाने गयी थीं और वहां पर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ बीच के किनारे मस्ती कर रहे थे कि किसी ने बिना इजाजत इन लम्हों को कैमरे में कैद कर लिया और बाद में मुंबई की एक बड़ी मैगजीन स्टारडस्ट को बेच दिया। इन तस्वीरों को मैगजीन ने अपने एडीशन में कवर किया और काफी अच्छी तरह से इन दोनों के रिश्ते का कच्चा चिट्ठा भी खोल दिया। बाद में इन तस्वीरों को लगभग सभी वेबसाइटस और साथ ही सभी न्यूज चैनल्स ने भी कवर किया। और इस तरह से दुनिया की नज़रों से छिपा ये रिश्ता सभी के सामने खुली किताब हो गया।
कैटरीना कैफ ने जब इन तस्वीरों के बारे में सुना और इन्हें देखा तो उन्हें काफी गुस्सा आया और उन्होंने मीडिया को लैटर लिखकर अपना नाराजगी जाहिर की। कैटरीना कैफ के इस लैटर के बारे में डिटेल कुछ इस तरह है।


Click it and Unblock the Notifications











