रणबीर संग तस्वीरों के लीक होने से दुखी हैं कैटरीना
मीडिया में कब कौन दुखी होता है और कब कौन खुश होता है ये बता पाना वाकई बेहद मुश्किल है। कुछ ही दिन पहले मीडिया ने रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की एक साथी कई सारी तस्वीरें लीक की हैं और इऩ तस्वीरों में कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर एक दूसरे के साथ बीच के किनारे बिकनी और शॉर्ट्स में नज़र आ रहे हैं। पहले तो खबर आई कि कैटरीना कैफ इस बात से बेहद खुश हैं लेकिन अब खबर ये है कि कैटरीना कैफ ने मीडिया को एक ओपन लैटर भेजा है जिसपर लिखा है कि कैटरीना को इस बात का बेहद दुख है कि उनकी इस तरह की तस्वीरें लीक हुई हैं।
ये तस्वीरें तब की हैं जब कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर स्पेन में एक साथ छुट्टियां मनाने गये थे और वहां पर आइबिज बीच किनारे एक साथ समय व्यतीत कर रहे थे। इन तस्वीरों में कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर साफ साफ एक दूसरे के करीब नज़र आ रहे हैं। दोनों की इन तस्वीरों को देखने के बाद रणबीर कपूरके माता पिता भी काफी नाराज हए थे।
जब ये तस्वीरें लीक हुई तो कैटरीना कैफ या रणबीर कपूर में से किसी ने भी इस बातको लेकर किसी तरह का कोई एक्सप्लनेशन नहीं दिया। लेकिन बाद में कुछ लोगों का कहना था कि कैटरीना के करीबी के सूत्रों के अऩुसार कैटरीना कैफ इस बातसे बेहद खुश हैं कि उनकी तस्वीरें रणबीर के साथ लीक हो गयी हैं। अब मीडिया को उनके रिश्ते की सच्चाई भी पता चल जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











