#Lockdown: कैटरीना कैफ घर में धो रही हैं बर्तन, कहा कामवाली को छुट्टी दीजिए, वीडियो वायरल
कोरोना वायरस के डर से पूरा देश घर में बैठ चुका है और इस लॉकडाउन का फायदा बॉलीवुड स्टार्स उठा रहे हैं। अब कैटरीना कैफ ने एक इंस्टाग्राम वीडियो के ज़रिए अपने फैन्स को बर्तन धोना सिखाया है।
कैटरीना कैफ वीडियो में कहते दिख रही हैं - पहले मैं सोच रही थी कि एक बर्तन धोऊं, फिर सिखाऊं और जगह पर रखूं लेकिन फिर मुझे एक आसान तरीका मिल गया।

कैटरीना आगे कहती दिखती हैं कि मैंने पानी सिंक में भर लिया है और सारे बर्तन इसमें डाल दिए हैं। अब मैं एक एक करके पहले सब पर साबुन लगाकर अलग रख दूंगी और फिर सारे एक साथ पानी से धो दूंगी। इससे पानी भी बचेगा।
View this post on InstagramA post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
अब मज़ेदार बात ये है कि कैटरीना कैफ को शायद ये नहीं पता कि पूरी दुनिया ऐसे ही बर्तन धोती है। खैर, अच्छी बात ये है कि कैटरीना लोगों को समझाती दिखीं कि घर में काम करने वालों के लिए भी इस समय घर में रहकर सुरक्षित रहना कितना ज़रूरी है।
यहां देखिए कैटरीना कैफ कैसे बिता रही हैं अपना खाली समय -


Click it and Unblock the Notifications