टीवी चैनलों से नाराज हुई कैटरीना

कैट कहती हैं कि टेलीविजन चैनलों को देखना अरुचिकर है क्योंकि ये टीआरपी बढ़ाने के लिए विवादों को जन्म देते हैं। कैटरीना कहती हैं, "सलमान को इस दृश्य पर क्यों कोई आपत्ति होगी। यह 'राजनीति' फिल्म का एक दृश्य था जिसे भोपाल की गलियों में फिल्माया गया। कुछ कैमरे हमारी यूनिट के बाहर के थे जिन्होंने अपने चैनल की टीआरपी बढ़ाने के लिए इस दृश्य को विवादित कहानी के रूप में पेश किया।"
वह कहती हैं, "हम सभी अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में व्यस्त हैं और मैं कुछ अन्य अजीब आरोपों से भी लड़ रही हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











