कैटरीना कैफ ने करवाया अब तक का सबसे सेक्सी फोटोशूट, देखिए वायरल तस्वीरें
कैटरीना कैफ ने हाल ही में वोग इंडिया के लिए एक बेहद सेक्सी फोटोशूट करवाया है। उनकी तस्वीरें जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं वहीं फैन्स उनकी तस्वीरों को देखकर बस देखते ही जा रहे हैं। इन तस्वीरों में कैटरीना कैफ बेहद ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में कैटरीना कैफ को वोग इंडिया ने रिस्क टेकर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया है। ये अवार्ड, ज़ीरो और भारत में उनकी भूमिकाओं को देखते हुए दिया गया। देखिए कैटरीना का ये शानदार फोटोशूट।
आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो कैटरीना कैफ फिलहाल अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद उनका अगला प्रोजेक्ट फिलहाल तय नहीं है लेकिन उनका नाम कई फिल्मों से जोड़ा जा रहा है।

अगर निजी ज़िंदगी की बात करें तो कैटरीना कैफ का नाम विकी कौशल के साथ काफी चर्चा में है और माना जा रहा है कि दोनों गुपचुप तरीके से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











